
F1 Car Pooja Ritual : एक भारतीय शख्स का पहला F 1 अनुभव उस वक्त खास बन गया, जब वह सिर्फ रेसिंग कार देखने नहीं बल्कि उसकी “पूजा” का हिस्सा बन गया। यह अनोखा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे AJ Lalwani ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया।
वीडियो में वह मजाकिया अंदाज में कहते हैं कि वह अपने परिवार में पहले व्यक्ति हैं, जिन्होंने “F1 कार पूजा” देखी है। इसके बाद जो दृश्य सामने आता है, वह भारतीय परंपरा और आधुनिक तकनीक का शानदार मेल दिखाता है।
View this post on Instagram
F1 कार की पूजा का वीडियो वायरल
वीडियो में एक चमचमाती रेड बुल की F1 कार टेंट के अंदर खड़ी नजर आती है, जिसके आसपास टीम के सदस्य मौजूद हैं। इसी दौरान पारंपरिक तरीके से पूजा शुरू होती है। सबसे पहले कार के आगे फूलों की माला सजाई जाती है, जिससे उसका लुक पूरी तरह बदल जाता है।
इसके बाद नींबू और हरी मिर्च की माला कार पर बांधी जाती है, जिसे भारतीय संस्कृति में बुरी नजर से बचाने के लिए शुभ माना जाता है। पूजा कर रही महिला पूरे ध्यान से कार पर तिलक लगाती है, ठीक वैसे ही जैसे किसी नई चीज या वाहन की शुरुआत में किया जाता है। आसपास खड़े विदेशी क्रू मेंबर्स इस पूरे दृश्य को उत्सुकता और मुस्कान के साथ देखते नजर आते हैं।
स्पीड और आस्था का परफेक्ट कॉम्बिनेशन
पूजा का अंत नारियल फोड़कर किया जाता है, जो नए काम की शुभ शुरुआत का प्रतीक होता है। इस अनोखे सांस्कृतिक संगम को देखकर यूजर्स भी खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
पर कमेंट कर कई लोगों ने इसे “स्पीड और आस्था” का परफेक्ट कॉम्बिनेशन बताया, तो कुछ ने मजाक में लिखा कि “Red Bull wings देता है, लेकिन नींबू-मिर्च उसे सुरक्षित रखती है।” इस वीडियो ने यह दिखा दिया कि भारतीय परंपराएं दुनिया के किसी भी कोने में अपनी जगह बना सकती हैं और लोग भी इसे खुले दिल से अपनाते हैं।



