Please assign a menu to the primary menu location under menu

Bollywood

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद हाई अलर्ट, डायरेक्टर ने कैंसिल किए सभी प्लान, दोस्तों को भी दी सख्त हिदायत

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद हाई अलर्ट, डायरेक्टर ने कैंसिल किए सभी प्लान, दोस्तों को भी दी सख्त हिदायत

Rohit Shetty Cancel All Plan After House Firing: बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर हुई फायरिंग की घटना के बाद पूरे फिल्म इंडस्ट्री में हड़कंप मच गया है। 31 जनवरी की देर रात उनके जुहू स्थित घर पर अज्ञात हमलावरों ने चार राउंड फायरिंग की, जिसके बाद से रोहित शेट्टी और उनका परिवार गहरे तनाव में है। राहत की बात यह रही कि इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फायरिंग की घटना के बाद रोहित शेट्टी ने अपने सभी पर्सनल और प्रोफेशनल प्लान्स अगले दो दिनों के लिए कैंसिल कर दिए हैं। उन्होंने अपने करीबी दोस्तों और फिल्म इंडस्ट्री के साथियों से साफ कह दिया है कि वे फिलहाल उनके घर न आएं। खास बात यह है कि उन्होंने अपने जिगरी दोस्त अजय देवगन से भी अपील की है कि वे अगले 48 घंटों तक उनसे मिलने न आएं और घर पर ही रहें।

पुलिस जांच में कर रहे पूरा सहयोग

सूत्रों के अनुसार, इस समय मुंबई पुलिस के साथ पूरी तरह सहयोग कर रहे हैं और अपना बयान दर्ज करा चुके हैं। उनके घर की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और पुलिस व फॉरेंसिक टीम लगातार जांच में जुटी हुई है। हालांकि, बढ़ी हुई सुरक्षा के बावजूद रोहित किसी भी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहते, इसी वजह से उन्होंने दोस्तों से दूरी बनाए रखने का फैसला किया है।

 

View this post on Instagram

 

यह फायरिंग जुहू इलाके में स्थित एक नौ मंजिला इमारत की पहली मंजिल पर रात करीब 12:45 बजे हुई। चार गोलियां चलाई गईं, जिनमें से एक गोली बिल्डिंग के जिम के शीशे से टकराई। उस समय रोहित शेट्टी घर में ही मौजूद थे।

रोहित शेट्टी के घर हुई फायरिंग की लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी

इस हमले की जिम्मेदारी ने ली है। सोशल मीडिया पर शुभम लोंकर और आरजू बिश्नोई के नाम से एक पोस्ट सामने आई है, जिसमें न सिर्फ हमले की जिम्मेदारी ली गई बल्कि रोहित शेट्टी और बॉलीवुड को खुली धमकी भी दी गई। पोस्ट में दावा किया गया कि यह सिर्फ “ट्रेलर” है और आगे और भी गंभीर अंजाम हो सकते हैं।

कौन है शुभम लोंकर?

शुभम लोंकर लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सक्रिय सदस्य बताया जाता है और वह बाबा सिद्दीकी हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता भी रह चुका है। इससे पहले भी वह सोशल मीडिया के जरिए कई धमकी भरे पोस्ट कर चुका है।

आपको बता दें, रोहित शेट्टी से पहले भी कई बड़े सेलेब्रिटीज को निशाना बनाया जा चुका है। सलमान खान, कपिल शर्मा, दिशा पाटनी जैसे नामों को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकियां मिल चुकी हैं। वहीं अंडरवर्ल्ड के दौर में राकेश रोशन पर फायरिंग और गुलशन कुमार की हत्या जैसी घटनाएं भी बॉलीवुड के काले इतिहास का हिस्सा रही हैं।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply