
London Bangalore Metro Comparison : विदेश यात्रा अक्सर लोगों को नई चीजें सिखाती है, लेकिन कभी-कभी यह अनुभव चौंकाने वाला भी हो सकता है। हाल ही में एक वायरल वीडियो में एक भारतीय ट्रैवलर ने लंदन अंडरग्राउंड में सफर का अपना अनुभव साझा किया, जिसने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है।
उन्होंने बताया कि पीक आवर्स के दौरान ट्रेन और स्टेशन काफी गर्म हो जाते हैं, क्योंकि कई लाइनों और स्टेशनों में एयर कंडीशनिंग की सुविधा नहीं है। भीड़ और गर्मी के कारण उन्हें काफी असहज महसूस हुआ और यह उनके लिए एक तरह का ‘कल्चरल शॉक’ साबित हुआ।
View this post on Instagram
भारतीय ट्रैवलर ने कहा- लंदन से अच्छी बेंगलुरु मेट्रो
वीडियो में ट्रैवलर ने बताया कि जब वह टावर ब्रिज की ओर जा रही थीं, तभी उन्हें एहसास हुआ कि मेट्रो के अंदर उन्हें पसीना आ रहा है। उन्होंने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े और विकसित शहरों में से एक में ऐसी स्थिति की उम्मीद नहीं थी।
पुराने इंफ्रास्ट्रक्चर के कारण कई अंडरग्राउंड स्टेशनों में AC नहीं है, जिससे भीड़भाड़ के समय यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस अनुभव ने उन्हें भारत की मेट्रो सुविधाओं के बारे में नए सिरे से सोचने पर मजबूर कर दिया।
भारत तेजी से अपने पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बेहतर बना रहा
वीडियो के आखिर में उन्होंने नम्मा मेट्रो यानी बेंगलुरु मेट्रो की जमकर तारीफ की। उनके अनुसार, यहां ट्रेन और स्टेशन दोनों पूरी तरह एयर-कंडीशंड हैं, जिससे सफर काफी आरामदायक हो जाता है। पर यूजर्स ने भी इस तुलना पर अपनी राय दी।
कुछ लोगों ने पश्चिमी देशों में पुराने सिस्टम को जिम्मेदार ठहराया, तो वहीं कई यूजर्स ने कहा कि भारत तेजी से अपने को बेहतर बना रहा है। यह वीडियो दिखाता है कि कभी-कभी जिन सुविधाओं को हम सामान्य मानते हैं, वे दुनिया के दूसरे हिस्सों में ‘लग्जरी’ जैसी लग सकती हैं।



