Please assign a menu to the primary menu location under menu

Health

लोहे की कड़ाही में कौन सी सब्जियां बनानी चाहिए और कौन सी नहीं? जानें इसके फायदे

लोहे की कड़ाही में क्या पकाना चाहिए

Image Source : UNSPLASH

आजकल लोग खाना बनाने के लिए स्टील या नॉन स्टिक बर्तन का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन अगर आप अपने आप को हेल्दी रखना चाहते हैं तो लोहे की कड़ाही का इस्तेमाल खाना बनाने में ज़रूर करें। दरअसल, भारतीय रसोई में लोहे की कड़ाही का इस्तेमाल सदियों से होता आ रहा है। इसमें बना खाना सिर्फ सिर्फ स्वादिष्ट ही नहीं होता है, बल्कि सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। खासकर इसमें खाना बनाने से शरीर को प्राकृतिक रूप से आयरन मिलता है, जो खून की कमी को दूर करने में मदद कर सकता है। हालांकि, लोहे के बर्तन में खाना बनाने ऐसे पहले आपको सावधानी बरतनी चाहिए। दरअसल, लोहे के बर्तन में हर तरह की सब्जी या डिश बनाना सही नहीं माना जाता। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि इसमें कौन-सी सब्जियां बनानी चाहिए और किन चीजों को बनाने से बचना चाहिए।

लोहे की कड़ाही में कौन-सी सब्जियां बनानी चाहिए

लोहे की कड़ाही में हरी पत्तेदार सब्जियां (जैसे पालक, मेथी, सरसों का साग), बैंगन का भरता, आलू-जीरा, परवल, भिंडी, और बीन्स जैसी सूखी सब्जियां बनाना सबसे अच्छा होता है। यह कड़ाही सब्जी में आयरन की मात्रा बढ़ाती है, स्वाद को स्मोकी बनाती है और खाने को क्रिस्पी रोस्ट करती है।

लोहे की कड़ाही में कौन-सी चीजें नहीं बनानी चाहिए?

  • ज्यादा खट्टी चीजें: लोहे की कड़ाही में खट्टी चीजें टमाटर की ग्रेवी, इमली या ज्यादा नींबू वाली डिश नहीं बनाना चाहिए। इससे कड़ाही में रिएक्शन हो सकता है और स्वाद भी बदल सकता है।

  • दही वाली सब्जियां: कढ़ी या दही वाली ग्रेवी लोहे की कड़ाही में बनाने से उसका स्वाद और रंग बदल सकता है। खट्टे मसालों के साथ लंबे समय तक पकाने से खाना काला पड़ सकता है।

लोहे की कड़ाही में खाना बनाने के फायदे

लोहे की कड़ाही में खाना पकाने से आयरन की कमी दूर करने में मदद मिलती है, क्योंकि यह भोजन में प्राकृतिक आयरन छोड़ता है। यह न केवल स्वाद बढ़ाती है और सब्जियों को क्रिस्पी बनाती है, बल्कि नॉन-स्टिक बर्तनों की तुलना में रसायनों से मुक्त और अधिक सुरक्षित भी मानी जाती है। 

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

 

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply