Please assign a menu to the primary menu location under menu

IndiaTrending

वंदे भारत ट्रेन में ट्रे पर पैर रखकर बैठा यात्री, फोटो वायरल होने पर भड़के लोग

वंदे भारत ट्रेन में ट्रे पर पैर रखकर बैठा यात्री, फोटो वायरल होने पर भड़के लोग

Vande Bharat Passenger Feet on Table : वंदे भारत ट्रेन से जुड़ी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें एक यात्री खाने की ट्रे पर पैर रखकर बैठा नजर आ रहा है। इस तस्वीर ने इंटरनेट पर लोगों को नाराज कर दिया है और सार्वजनिक स्थानों पर व्यवहार को लेकर बहस छेड़ दी है। कई यूजर्स ने इसे सिविक सेंस की कमी बताया, जबकि कुछ लोगों ने इस तरह के व्यवहार को गलत ठहराते हुए कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

वंदे भारत में ट्रे टेबल पर पैर रखकर मैगजीन पढ़ता दिखा शख्स

वायरल फोटो में देखा जा सकता है कि यात्री आराम से सीट पर बैठा है और उसने अपने पैर सामने लगी फोल्डेबल ट्रे टेबल पर रखे हुए हैं। यह वही ट्रे होती है, जिसका इस्तेमाल यात्रियों को खाना परोसने के लिए किया जाता है।

तस्वीर में यह भी नजर आता है कि ट्रे पर पानी की बोतल और मैगजीन रखी हुई है, फिर भी व्यक्ति ने उसी जगह को पैर रखने के लिए इस्तेमाल किया। बताया जा रहा है कि यह तस्वीर सिकंदराबाद से तिरुपति के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन की है, जिसे एक यूजर ने X पर शेयर किया था।

लोगों ने सिविक सेंस और जिम्मेदारी पर उठाए सवाल

इस पोस्ट के वायरल होते ही पर यूजर्स की तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आईं। कई लोगों ने कहा कि सार्वजनिक जगहों पर इस तरह का व्यवहार दूसरों के लिए असुविधाजनक और अस्वच्छ होता है।

कुछ यूजर्स ने यह भी सवाल उठाया कि जब बड़े लोग इस तरह की हरकत करते हैं, तो बच्चों को क्या सीख मिलेगी। वहीं कुछ लोगों ने मजाकिया अंदाज में भी कमेंट किए, लेकिन ज्यादातर लोगों ने इसे गलत बताते हुए और जिम्मेदार व्यवहार की जरूरत पर जोर दिया। यह घटना एक बार फिर याद दिलाती है कि सार्वजनिक स्थानों पर छोटी-छोटी आदतें भी समाज पर बड़ा असर डालती हैं।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply