Sanju Samson shares why he left Rajasthan Royals: T20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन कर सुर्खियों में आए संजू सैमसन अब IPL 2026 में नए रंग में नजर आने वाले हैं। भारतीय फैंस उनकी आक्रामक बल्लेबाजी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन इस बार वह राजस्थान रॉयल्स नहीं बल्कि चेन्नई सुपर किंग्स की पीली जर्सी में मैदान पर उतरेंगे।
कई सीजन तक राजस्थान रॉयल्स का अहम हिस्सा रहे सैमसन का टीम बदलना क्रिकेट जगत में बड़ी खबर बना हुआ है। इस बीच अब खुद संजू ने अपने फैसले पर चुप्पी तोड़ते हुए बड़ा बयान दिया है, जिसने फैंस के बीच चर्चा और तेज कर दी है।
संजू सैमसन (Sanju Samson) ने PTI से बातचीत में साफ कहा कि उन्होंने राजस्थान रॉयल्स इसलिए छोड़ा क्योंकि उन्हें लगा कि टीम में उनका समय पूरा हो चुका है। उन्होंने कहा कि यह पहली बार होगा जब वह राजस्थान के खिलाफ खेलेंगे, लेकिन मैदान पर वह अपनी भावनाओं को खुद पर हावी नहीं होने देंगे।
सैमसन (Sanju Samson) ने यह भी कहा कि चाहे सामने उनकी पुरानी टीम ही क्यों न हो, उनका फोकस सिर्फ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देने पर रहेगा। उनके मुताबिक, एक प्रोफेशनल खिलाड़ी के तौर पर टीम बदलना खेल का हिस्सा है और वह इसे उसी तरह लेते हैं।
भले ही सैमसन अब CSK का हिस्सा हैं, लेकिन राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ से उनका जुड़ाव आज भी कायम है। IPL 2026 में CSK का पहला मुकाबला गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स से होगा, जो इस सीजन का सबसे भावनात्मक मैच भी माना जा रहा है।
संजू (Sanju Samson) ने कहा कि मैच के दौरान वह इमोशन्स के बारे में ज्यादा नहीं सोचते, क्योंकि खेल की स्थिति ही सब तय करती है। हालांकि, उन्होंने माना कि मैच से पहले और बाद में भावनाएं जरूर सामने आएंगी, क्योंकि वहां उनके कई करीबी लोग मौजूद हैं।
चेन्नई सुपर किंग्स में शामिल होने के बाद संजू सैमसन (Sanju Samson) के लिए सबसे खास बात होगी महेंद्र सिंह धोनी के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करना। सैमसन ने कहा कि वह धोनी से सीखने को लेकर बेहद उत्साहित हैं और इसे अपने करियर के लिए बड़ा मौका मानते हैं।
उन्होंने बताया कि पहले भी उनकी धोनी से बातचीत हुई है और हर बार उन्हें सकारात्मक ऊर्जा मिली है। सैमसन के मुताबिक, धोनी जैसे दिग्गज खिलाड़ी के साथ समय बिताना और उन्हें करीब से देखना किसी भी खिलाड़ी के लिए अमूल्य अनुभव होता है।
IPL 2026 का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स 30 मार्च को अपने अभियान की शुरुआत करेगी। ऐसे में संजू सैमसन (Sanju Samson) नई टीम के साथ नई शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। फैंस को उम्मीद है कि सैमसन इस सीजन में अपने बल्ले से धमाल मचाएंगे और CSK को खिताब की दौड़ में मजबूत दावेदार बनाएंगे। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि अपनी पुरानी टीम के खिलाफ सैमसन कैसा प्रदर्शन करते हैं।



