Please assign a menu to the primary menu location under menu

Health

विटामिन डी की कमी से शरीर पर क्या असर पड़ता है, बढ़ सकता है किन बीमारियों का खतरा?

विटामिन डी की कमी
Image Source : FREEPIK

जब शरीर में विटामिन डी की कमी पैदा होती है, तब शरीर में कुछ लक्षण नजर आते हैं। अगर इन लक्षणों को समय रहते नहीं पहचाना जाए और विटामिन डी की कमी को जल्द से जल्द दूर न किया जाए, तो सेहत से जुड़ी कुछ समस्याएं पैदा हो सकती हैं। ज्यादातर लोगों को लगता है कि इस विटामिन की कमी से सिर्फ हड्डियों की सेहत बुरी तरह से प्रभावित होती है। लेकिन विटामिन डी की कमी से हड्डियों के अलावा शरीर और पूरी सेहत भी डैमेज हो सकती है।

कमी से क्या असर पड़ता है- विटामिन डी की कमी हड्डियों के साथ-साथ मांसपेशियों पर भी नेगेटिव असर डाल सकती है। यही वजह है कि जब शरीर में विटामिन डी की कमी होती है, तब हड्डियों में दर्द और मांसपेशियों में कमजोरी महसूस होती है। जरूरत से ज्यादा थकान और कमजोरी महसूस होना भी इसी विटामिन की कमी का संकेत साबित हो सकता है। विटामिन डी की कमी से मूड स्विंग की समस्या भी हो सकती है।

हो सकती हैं बीमारियां- आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विटामिन डी की कमी के कारण ऑस्टियोमलेशिया यानी सॉफ्ट बोन, ऑस्टियोपोरोसिस और मायोपैथी जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक विटामिन डी की कमी आपकी फिजिकल हेल्थ के साथ-साथ आपकी मेंटल हेल्थ को भी बुरी तरह से प्रभावित कर सकती है। शरीर में विटामिन डी की कमी होने के कारण डिप्रेशन की समस्या भी हो सकती है।

धूप और डाइट, दोनों हैं जरूरी- विटामिन डी की कमी से जल्दी छुटकारा पाने के लिए सिर्फ धूप में बैठना ही नहीं बल्कि डाइट प्लान में विटामिन डी और कैल्शियम से भरपूर खाने-पीने की चीजों को शामिल करना भी जरूरी है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अगर आपके शरीर में विटामिन डी की ज्यादा कमी होगी, तो डॉक्टर आपको विटामिन डी सप्लीमेंट्स लेने के लिए भी कह सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply