Please assign a menu to the primary menu location under menu

IndiaTrending

विदेशी ट्रैवल व्लॉगर ने की भारतीय दवाओं की तारीफ, बोले- ‘भारतीय की दवाएं सच में कमाल की है’

विदेशी ट्रैवल व्लॉगर ने की भारतीय दवाओं की तारीफ, बोले- ‘भारतीय की दवाएं सच में कमाल की है’

Indian Ayurvedic Treatment : आज के दौर में सोशल मीडिया पर अलग-अलग देशों के लोग अपने अनुभव साझा करते रहते हैं। इसी बीच भारत घूमने आए एक अमेरिकी ट्रैवल व्लॉगर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने भारतीय दवाओं और आयुर्वेदिक उपचार की खुलकर तारीफ की है।

अमेरिका के ट्रैवल व्लॉगर चार्ली इवांस पिछले चार महीने से भारत में रह रहे हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा कर बताया कि भारत में बीमार पड़ने के बाद उन्हें यहां के इलाज से काफी फायदा हुआ और वह जल्दी ठीक हो गए।

 

View this post on Instagram

 

अमेरिकी ट्रैवल व्लॉगर ने आयुर्वेदिक दवाओं की तारीफ

वीडियो में चार्ली इवांस ने बताया कि भारत में रहते हुए वह करीब 148 दिनों से यात्रा कर रहे हैं। इसी दौरान राजस्थान में घूमते समय उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई। उन्होंने कहा कि शुरुआत में उन्होंने अस्पताल जाने या दवा लेने से परहेज किया, लेकिन बाद में उन्हें एहसास हुआ कि यह गलती थी।

जब वह ऋषिकेश पहुंचे तो उन्होंने अस्पताल जाकर इलाज कराया। उनके मुताबिक भारत में अस्पताल में इलाज कराना काफी आसान है और लोगों को जल्दी मदद मिल जाती है।

भारत की खास बात- घरेलू नुस्खे

चार्ली इवांस ने वीडियो में कुछ भारतीय दवाओं और घरेलू नुस्खों का भी जिक्र किया। उन्होंने ‘योगी कंठिका’ नाम की गोली दिखाते हुए कहा कि अमेरिका में ऐसी दवा नहीं मिलती और गले की समस्या में यह काफी असरदार है। इसके अलावा उन्होंने भारतीय कफ ड्रॉप्स और हर्बल बाम की भी तारीफ की।

उन्होंने बताया कि उनके एक भारतीय दोस्त ने उन्हें हर्बल बाम दिया था, जो प्राकृतिक तत्वों से बना है। व्लॉगर ने कहा कि भारत की खास बात यह है कि यहां , घरेलू नुस्खे और आधुनिक चिकित्सा एक साथ काम करते हैं। उनका होने के बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने कहा कि भारत में छोटे-मोटे रोगों का इलाज अक्सर घर के नुस्खों और आयुर्वेद से ही हो जाता है।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply