
Sikh Community Files Complaint on Ranveer Singh: फिल्म ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च को रिलीज होते ही जहां दर्शकों का भरपूर प्यार बटोर रही है, वहीं अब यह एक नए विवाद में फंस गई है। रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म के एक सीन को लेकर सिख समुदाय ने कड़ी आपत्ति जताई है और मुंबई में इसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है।
सिख समुदाय ने दर्ज कराई शिकायत
मुंबई के मुलुंड पुलिस स्टेशन में फिल्म के मेकर्स और अभिनेता रणवीर सिंह के खिलाफ शिकायत दी गई है। यह शिकायत सिख समुदाय के प्रतिनिधि और शिवसेना नेता गुरज्योत कीर द्वारा दर्ज कराई गई है। उनका आरोप है कि फिल्म के एक सीन में सिख धर्म और गुरु गोविंद सिंह का अपमान किया गया है, जिससे उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।
उन्होंने फिल्म के प्रोडक्शन हाउस से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग भी की है।
विवादित सीन पर बढ़ा बवाल
दरअसल, फिल्म में एक सीन ऐसा दिखाया गया है जिसमें पगड़ी पहने नजर आते हैं और उनके हाथ में सिगरेट दिखाई देती है। सिख समुदाय का कहना है कि इस तरह का चित्रण उनकी धार्मिक मान्यताओं के खिलाफ है और इससे गलत संदेश जाता है। यही वजह है कि इस सीन को लेकर सोशल मीडिया पर भी बहस तेज हो गई है और लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
आंदोलन की चेतावनी
सिख संगठनों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो वे इसके खिलाफ आंदोलन करेंगे। यह भी बताया गया कि फिल्म की रिलीज से पहले भी इस मुद्दे को लेकर आपत्ति जताई गई थी, लेकिन इसके बावजूद सीन को नहीं हटाया गया।
फिल्म की कहानी और किरदार
निर्देशक की इस फिल्म में रणवीर सिंह ने जसकीरत सिंह रंगी का किरदार निभाया है, जो पंजाब के एक गांव से ताल्लुक रखता है और आर्मी बैकग्राउंड से जुड़ा हुआ है। फिल्म के आखिरी हिस्से में उनका लुक बदला हुआ दिखाया जाता है, जिसमें दाढ़ी, कड़ा और पगड़ी शामिल है। फिलहाल ‘धुरंधर 2’ जहां एक तरफ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है, वहीं दूसरी तरफ विवादों में भी घिरती जा रही है। अब देखना होगा कि मेकर्स इस मामले पर क्या कदम उठाते हैं और यह विवाद आगे क्या रूप लेता है।



