Please assign a menu to the primary menu location under menu

Cricket

विश्व विजेता बनने के बाद हार्दिक पांड्या गर्लफ्रेंड माहिका के साथ दिखे लॉन्ग ड्राइव पर, कार की कीमत उड़ा देगी होश!

 

Hardik Pandya: टीम इंडिया ने लगातार दो बार टी20 वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रच दिया। टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने दोनों ही विश्व कप में टीम इंडिया को जीताने में अहम भूमिका दिलाई।

वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद हार्दिक पांड्या का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वो अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ लॉन्ग ड्राइव पर दिख रहे हैं। इस दौरान हार्दिक पांड्या जिस कार में बैठे दिखे उसकी कीमत सुनकर सभी के होश उड़ जाएंगे।

Hardik Pandya ने खरीदी नई कार

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ अपनी नई गाड़ी फेरारी 12 सिलिंड्री में नजर आ रहे हैं। 2 सीटों वाली ये कार भारत में बहुत कम देखने को मिलती है। इस सुपरकार की कीमत 12 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इसकी टॉप स्पीड करीब 340 से 350 किमी/घंटा है।

Hardik Pandya की कार कलेक्शन

आपको बता दें कि हार्दिक पांड्या के पास पहले से कई मंहगी और शानदार गाड़ियां का कलेक्शन है। उनके पास रोल्स रॉयस फैंटम, ऑडी A6, रेंज रोवर वोग, लैम्बोर्गिनी उरुस SE, मर्सिडीज बेंज जैसी कई हाई-एंड गाड़ियां हैं। हाल ही में उन्होंने अपने बेटे अगस्त्य को लैंड रोवर डिफेंडर (लगभग 4 करोड़ रुपए) गिफ्ट भी की थी। अब फेरारी 12Cilindri उनकी कलेक्शन में नया हीरा माना जा रहा है। यह खरीदारी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की जीत के बाद आई है, जहां हार्दिक ने अहम भूमिका निभाई थी।

Hardik Pandya का प्रदर्शन

32 वर्षीय स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने भारत की खिताबी जीत में अहम योगदान दिया। उन्होंने टूर्नामेंट में 9 मैचों में 160.74 के स्ट्राइक रेट से 217 रन जुटाए। उन्होंने दो अर्धशतक लगाए और जरूरत पड़ने पर जबर्दस्त स्पैल डाले। हार्दिक ने टूर्नामेंट में कुल नौ विकेट झटके।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply