Please assign a menu to the primary menu location under menu

Bollywood

शंकर के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘वेलपारी’ में धनुष के साथ दिख सकते हैं विक्की कौशल, रणवीर सिंह की जगह नए नाम की चर्चा!

शंकर के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘वेलपारी’ में धनुष के साथ दिख सकते हैं विक्की कौशल, रणवीर सिंह की जगह नए नाम की चर्चा!

Vicky Kaushal Velpari Casting: साउथ सिनेमा के मशहूर निर्देशक एस शंकर इन दिनों अपने महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट वेलपरी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस ऐतिहासिक फिल्म में साउथ सुपरस्टार धनुष के साथ बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल की एंट्री हो सकती है।

बताया जा रहा है कि फिल्म की कहानी दो प्रमुख किरदारों के इर्द-गिर्द घूमेगी। इनमें से एक रोल के लिए धनुष का नाम लगभग तय माना जा रहा है, जबकि दूसरे किरदार के लिए पहले रणवीर सिंह का नाम सामने आया था। हालांकि अब ताजा रिपोर्ट्स में विक्की कौशल का नाम तेजी से चर्चा में है।

लॉकडाउन के दौरान तैयार हुई स्क्रिप्ट

खबरों के मुताबिक, निर्देशक एस.शंकर ने इस फिल्म की स्क्रिप्ट लॉकडाउन के समय लिखी थी। यह प्रोजेक्ट उनके ड्रीम प्रोजेक्ट्स में से एक माना जा रहा है, जिस पर वह लंबे समय से काम करना चाहते थे।

हाल के वर्षों में उनकी फिल्में इंडिया 2 और गेम चेंजर बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाईं। ऐसे में ‘वेलपारी’ को वह एक बड़े और महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट के तौर पर देख रहे हैं।

विक्की कौशल की एक्टिंग से प्रभावित मेकर्स

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म के मेकर्स ने की हालिया फिल्म छावा में उनकी परफॉर्मेंस देखी, जिसके बाद उन्हें इस प्रोजेक्ट के लिए एक मजबूत विकल्प माना जा रहा है।

हालांकि अभी तक फिल्म की स्टार कास्ट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन इंडस्ट्री में विक्की के नाम की चर्चा तेज हो गई है।

धनुष से मांगी गई लंबी डेट्स

फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने के लिए का नाम शुरुआत से ही फाइनल माना जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बड़े प्रोजेक्ट के लिए उनसे करीब दो साल की कॉल शीट मांगी गई है। अगर सब कुछ तय योजना के अनुसार होता है, तो जल्द ही उनके नाम पर आधिकारिक मुहर लग सकती है।

ऐतिहासिक कहानी पर आधारित फिल्म

‘वेलपारी’ की कहानी प्रसिद्ध तमिल उपन्यास वीर युग नायकन वेल परी पर आधारित है, जिसे लेखक एस. वेंकटेशन ने लिखा है। यह कहानी प्राचीन तमिलनाडु के परोपकारी सरदार वेलपारी के जीवन पर आधारित है, जो परंबू नाडू के शासक थे।

इतिहास के अनुसार, वेलपारी ने उस समय के शक्तिशाली चेरा, चोला और पांड्या राजाओं के खिलाफ संघर्ष किया था। यही वजह है कि इस फिल्म को एक भव्य ऐतिहासिक ड्रामा के रूप में तैयार करने की योजना बनाई जा रही है।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply