Please assign a menu to the primary menu location under menu

Cricket

शनिवार के दिन गलती से भी ना खरीदें ये 5 चीजें, वरना जीवनभर पड़ेगा पछताना

 

Shanivar: हमारी जिंदगी में कई बार छोटी-छोटी बातें बड़े बदलाव ला सकती हैं। वास्तु और ज्योतिष शास्त्र में शनिवार (Shanivar) का दिन खास माना जाता है। यह दिन शनि ग्रह से जुड़ा होता है, और इस दिन की कुछ आदतें और फैसले हमारी जिंदगी पर असर डाल सकते हैं। खासकर शनिवार को कुछ चीजों को खरीदने से बचना चाहिए, क्योंकि ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ सकती है और जीवन में परेशानियां आ सकती हैं।

Shanivar के दिन गलती से भी ना खरीदें ये 5 चीज़ें

1. लोहे का सामान:

शनिवार (Shanivar) को लोहे का सामान खरीदना अशुभ माना जाता है। लोहे की चीजें जैसे कि चम्मच, छुरी, बेलन या कोई भी घरेलू सामान शनि ग्रह की नकारात्मक ऊर्जा को प्रभावित कर सकते हैं। इससे घर में तनाव, झगड़े और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां बढ़ सकती हैं। इसलिए शनिवार में दिन लोहे का सामान कभी ना खरीदे।

2. नमक:

नमक हमारी रसोई में जरूरी है, लेकिन शनिवार को इसे खरीदना बेहद अशुभ माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार, नमक को शनिवार (Shanivar) को खरीदने से धन संबंधी परेशानियां बढ़ सकती हैं और परिवार में अनबन हो सकती है। इसलिए शनिवार के दिन नमक खरीदने से परहेज करें।

3. सरसों का तेल:

सरसों का तेल भी शनिवार के दिन खरीदने योग्य नहीं माना जाता। ऐसा करने से स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है और घर में अशांति फैल या महसूस हो सकती है। तेल की चीजें शनिवार (Shanivar) को खरीदने से घर में विवाद और आर्थिक परेशानियों का संकेत मिलता है। इसलिए इस दिन तेल खरीदने से परहेज करें।

4. जूते:

जूते या चप्पल खरीदने से शनिवार के दिन परहेज करें। शास्त्रों के अनुसार, ऐसा माना जाता है कि जूते- चप्पल खरीदने से घर में नकारात्मक ऊर्जा फैल सकती है। साथ ही, व्यक्ति की मानसिक स्थिति पर भी इसका असर पड़ सकता है।

5. नुकीली चीजें:

चाकू, कैंची या कोई भी नुकीली वस्तु शनिवार को खरीदना बेहद अशुभ माना जाता है। यह न केवल शारीरिक चोट का कारण बन सकती हैं, बल्कि घर में तनाव और झगड़े भी बढ़ा सकती हैं। इसलिए इस दिन नुकीली चीजें खरीदने से परहेज करें।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply