Please assign a menu to the primary menu location under menu

Dharam

शनि की साढ़ेसाती झेल रही राशियों की लगेगी लॉटरी, 5 राजयोग बनाएंगे कुंभ समेत 3 राशि वालों को अमीर

शनि की साढ़ेसाती झेल रही राशियों की लगेगी लॉटरी, 5 राजयोग बनाएंगे कुंभ समेत 3 राशि वालों को अमीर

शनि की साढ़ेसाती का साया 3 राशियों पर है. साल 2026 में पूरे साल ये राशियां शनि की चपेट में रहेंगी लेकिन जनवरी में बन रहे राजयोग इन राशि वालों की चांदी करवा देंगे. दरअसल, शनि की राशि मकर में इकट्ठे हुए 4 ग्रह कई राजयोग बना रहे हैं, जो शनि की साढ़ेसाती झेल रही राशियों को भी खूब लाभ देंगे.

शनि इस समय मीन राशि में हैं और मेष, कुंभ व मीन राशि पर साढ़ेसाती चल रही है. वहीं जनवरी 2026 में शनि की राशि मकर में 4 ग्रह का मिलन हो रहा है जो कई राजयोग बना रहा है. मकर राशि में बुध, शुक्र, सूर्य और मंगल की युति हुई है.

शनि की राशि में 5 राजयोग
मकर राशि में बुध और सूर्य की युति से बुधादित्य राजयोग, शुक्र और बुध की युति से लक्ष्मी नारायण राजयोग, मंगल के उच्च राशि मकर में गोचर करने से पंच महापुरुष राजयोग यानी रूचक राजयोग, शुक्र और सूर्य की युति से शुक्रादित्‍य राजयोग और मंगल व सूर्य की युति से मंगलादित्‍य राजयोग बन रहे हैं. शनि की राशि मकर में बने ये 5 राजयोग साढ़ेसाती वाले 3 राशियों को भी शुभ फल देंगे.

मेष राशि
मेष राशि पर साढ़ेसाती का पहला चरण चल रहा है. जनवरी में बन रहे राजयोग मेष राशि के जातकों को करियर में आ रही चुनौतियों को दूर करके राहत देगा. समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा. सरकारी क्षेत्र से लाभ मिलने के योग हैं.

कुंभ राशि
कुंभ राशि पर साढ़ेसाती का तीसरा चरण है. कुंभ के स्‍वामी शनि देव हैं और इन जातकों को कम ही कष्‍ट देते हैं. शनि की राशि में बन रहे राजयोग कुंभ राशि वालों को सुख-सुविधाएं देंगे. धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं. मानसिक शांति मिलेगी. गाड़ी खरीदने की योजना सफल होगी.

मीन राशि
मीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण है जो कि सबसे कष्‍टदायी माना जाता है. लेकिन जनवरी में राजयोग मीन राशि वालों को धन लाभ करवाएंगे. किसी जरूरी काम में दोस्‍तों से सहयोग मिल सकता है. करियर में ग्रोथ मिलेगी. रिश्‍तों में मधुरता बढ़ेगी.

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply