
Rashmika Mandanna And Vijay Deverakonda Fan Meeting: फिल्मी सितारों और उनके फैंस के बीच का रिश्ता अक्सर बेहद खास और भावनात्मक होता है। हाल ही में ऐसा ही एक दिल छू लेने वाला किस्सा सामने आया है, जिसमें रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने अपनी एक नन्ही फैन का सपना सच कर दिया।
नन्ही फैन की मासूम शिकायत
दरअसल, दोनों सितारों की शादी के बाद एक छोटी बच्ची का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो में वह बड़े ही प्यारे अंदाज में शिकायत करती नजर आई थी कि उसे शादी में क्यों नहीं बुलाया गया। उसने कहा था कि सबको लड्डू और खाना मिला, लेकिन उसे नहीं क्या वह उनकी फैन नहीं है? इस मासूम वीडियो ने इंटरनेट पर सभी का दिल जीत लिया और तेजी से वायरल हो गया।
View this post on Instagram
विजय और रश्मिका ने निभाया वादा
वीडियो सामने आने के बाद ने बच्ची को जवाब देते हुए उसे अपने घर बुलाने का वादा किया था। वहीं ने भी उसे खास गिफ्ट देने की बात कही थी। अब दोनों सितारों ने अपना वादा पूरा करते हुए उस बच्ची और उसके परिवार को हैदराबाद स्थित अपने घर बुलाया।
प्यार भरे पलों ने जीता दिल
बच्ची ने अपने इंस्टाग्राम पर इस खास मुलाकात का वीडियो शेयर किया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि विजय देवरकोंडा बच्ची को गोद में उठाते हैं, जबकि रश्मिका उसे प्यार से लड्डू खिलाती हैं और गाल पर किस करती हैं।
View this post on Instagram
इस दौरान बच्ची मासूमियत से पूछती है, “हम भी दोस्त हैं ना?” जिस पर दोनों सितारे मुस्कुराते हुए उसे ढेर सारा प्यार देते हैं। विजय उसे अपने हाथ से खाना भी खिलाते नजर आते हैं, जिससे यह पल और भी खास बन जाता है।
परिवार को भी मिला अपनापन
बच्ची के परिवार ने भी इस मुलाकात को बेहद खास बताया। उनका कहना है कि उन्हें वहां ऐसा महसूस हुआ जैसे वे अपने ही घर में हों। यह अनुभव उनके लिए हमेशा यादगार रहेगा। इस प्यारे वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस दोनों सितारों की खूब तारीफ कर रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि यही असली स्टारडम है, जब कोई सेलिब्रिटी अपने फैंस के साथ इस तरह का अपनापन दिखाता है।



