Please assign a menu to the primary menu location under menu

Bollywood

शेफाली जरीवाला पर हुआ था काला जादू, पति पराग त्यागी ने किया दावा, बोले- ‘एक बार नहीं दो बार….

शेफाली जरीवाला पर हुआ था काला जादू, पति पराग त्यागी ने किया दावा, बोले- ‘एक बार नहीं दो बार….

Black Magic Angle in Shefali Jariwala Death: एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला के अचानक निधन से न सिर्फ उनके फैंस बल्कि उनका पूरा परिवार भी सदमे में चला गया था और पूरी इंडस्ट्री हैरान रह गई थी. खासकर शेफाली के पति पराग को काफी तगड़ा झटका लगा था. पराग अक्सर अपनी पति से जुड़े किस्से को शेयर करते रहते हैं. शेफाली की मौत कार्डियक अरेस्ट से हुई थी. अब हाल ही में एक्ट्रेस के पति ने एक पॉडकास्ट में हैरान करने वाला दावा किया है. पराग ने कहा कि उन्हें पता है कि शेफाली के ऊपर किसी ने काला जादू कराया हुआ था. इसके पीछे की वजह भी उन्होंने बताई.

शेफाली पर हुआ था काला जादू?
पराग त्यागी ने हाल ही में पारस छाबड़ा को दिए पॉडकास्ट में बताया कि उन्हें तो नहीं लगता था कि शेफाली जरीवाला पर किसी ने काला जादू किया था. उन्होंने कहा कि लोग इन बातों में नहीं मानते हैं, लेकिन वो इन सब चीजों को काफी मानते हैं. पराग ने कहा कि ‘जहां भगवान होते हैं, वहां पर शैतान भी होते हैं और लोग आजकल अपने दुख से ज्यादा दुखी नहीं है बल्कि दूसरों के सुख से ज्यादा दुखी हैं.’

‘मुझे पता है कि किसी ने…’
पराग त्यागी ने कहा ‘मुझे लगता नहीं है, मुझे पता है कि किसी ने किया है. मैं ये नहीं बोल सकता हूं कि किसने किया है, लेकिन मुझे महसूस होता है कि कुछ तो गड़बड़ है. एक बार नहीं बल्कि दो बार ऐसा हुआ है.’ पराग ने आगे कहा कि ‘एक बार तो निकल गए, लेकिन इस बार वो थोड़ा हेवी रहा या जो भी है.मुझे आइडिया नहीं है कि क्या हुआ है, मैं जब भक्ति में बैठता हूं तो मुझे महसूस हो जाता है कि कुछ तो गड़बड़ है.’

‘पहली बार जब हुआ तो शेफाली को टच…..’
शेफाली के पति पराग ने आगे कहा कि ‘पहली बार हुआ तो शेफाली को टच करके उन्हें समझ आ जाता था कि कुछ गड़बड़ है. पहली बार के संकेत में बहुत ज्यादा डिटेल्स में तो नहीं जाएंगे. लेकिन इस बार कुछ ज्यादा था इसलिए उन्होंने अपनी पूझा थोड़ी बढ़ा दी थी.’ पराग ने बताया कि ‘ वो पंचमुखी हनुमान को बहुत मानते हैं. हर शनिवार वो उनको लेप करते हैं.’ इसके बाद पराग ने एक और घटना का जिक्र किया.

‘मैं इतना बड़ा बेवकूफ’
पराग त्यागी ने बताया कि ‘साल 2025 में 27 जून को शेफाली का निधन हुआ, आप समझ लो लास्ट नवंबर कोई घर पर आए और बात होने लगी कि पंचमुखी हनुमान जी घर पर नहीं रखते हैं. परी ने मुझे मनाया…मैं इतना बड़ा बेवकूफ… कि मैंने उन हनुमान जी को, जो बहुत सालों से मेरे साथ थे उन्हें विसर्जित कर दिया. जब मैं उन्हें विसर्जित करके घर पर वापस आया तो मैं बहुत रोया और 15 मिनट भी नहीं रुक पाया और गाड़ी उठाकर वापस वहां गया, लेकिन वो वहां थे ही नहीं. मैंने उन्हें बहुत ढूंढा और रोज उन्हें ढूंढने जाने लगे, लेकिन वो नहीं मिले.’

‘जिसने भी ये किया वो उसे छोड़ेगी नहीं’
शेफाली के पति पराग ने आगे बताया कि ‘उन्होंने माफी मांगी और कहा कि बहुत बड़ी गलती हो गई और (हनुमान जी) जब आप मुझे माफ कर दें तब वापस आ जाना. इसके बाद ही शेफाली की मौत हो गई.’ पराग ने आगे बताया कि इस बार वो दिल्ली आए थे वो किसी से मिले तो उन्होंने पराग को पंमुखी हनुमान दिए. उन्होंने बताया कि उन्हें इस घटना के बारे में मालूम था. जब उन्हें पंचमुखी हनुमान मिले तो वो रो पड़े थे. उन्होंने हनुमान जी से कहा कि बहुत-बहुत शुक्रिया, लेकिन आपने बहुत देर कर दी. पराग ने कहा कि मुझे पता है कि किसी ने शेफाली पर कुछ किया था और जिसने भी ये किया है वो उसे छोड़ेगी नहीं.

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply