‘बिग बॉस सीजन 6’ से फेमस होने वाली सान खान ने अपने पति के साथ रिश्ते को लेकर खुलासा किया था। उन्होंने बताया है कि उनके इंडस्ट्री छोड़ते ही दोस्तों ने उनसे दूरी बना ली। तब उन्हें लोगों के असली चेहरे के बारे में पता चला।

‘बिग बॉस सीजन 6’ में आने के बाद से सना खान ने 2020 में फिल्म जगत छोड़ने के अपने फैसले से फैंस को चौंका दिया था। एक्ट्रेस हाल ही में रश्मी देसाई के एक पॉडकास्ट में आईं, जहां उन्होंने अपने निजी जीवन के बारे में खुलकर बात की। पूर्व एक्ट्रेस ने 2020 में इंडस्ट्री को ‘मानवता की सेवा करने और अपने धर्म के रास्ते पर चलने’ के लिए छोड़ दिया था। उसके बाद उनका कहना है कि दोस्तों ने उनसे दूरा बना ली।
सना खान ने 21 नवंबर, 2020 को मुस्लिम धर्मगुरु मुफ्ती अनस सैयद से शादी की। रश्मी देसाई के साथ बातचीत के दौरान, उन्होंने अपने पति मुफ्ती अनस सैयद के साथ अपनी लव स्टोरी शेयर की। उन्होंने उन अफवाहों का खंडन किया जिनमें उन पर फिल्म जगत छोड़ने के लिए दबाव डालने का आरोप लगाया गया था और इन दावों को झूठा बताया। उन्होंने यह भी बताया कि इंडस्ट्री छोड़ने के बाद उनके दोस्तों ने उनसे दूरी बनाना शुरू कर दिया था।
लोगों ने सना से बनाई दूरी
उन्होंने शेयर किया, ‘लोगो ने मुझसे दूरी बना ली जब उन्हें पता चला। तब मुझे एहसास हुआ कि ये तो झूठे रिश्ते थे, क्योंकि अगर सच्चे होते तो चाहे मैं ऐसी हूं या वैसी, मेरा साथ देते। शायद वो कुछ सोचते हों या ना सोचते हों, पर मुझे लगता था कि ये लोग मेरे टच में क्यों नहीं हैं।’
शादी के वक्त दूल्हे का नाम तक नहीं पता था
अपनी शादी के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘जब हमारी शादी तय हुई, तो यह पूरी तरह गुप्त थी। मेरे माता-पिता के अलावा किसी को नहीं पता था। दूल्हे का नाम तक किसी को नहीं पता था। जब मैं मेहंदी लगवा रही थी, तो मेहंदी लगाने वाली ने मुझसे दूल्हे का नाम पूछा। मैंने उससे कहा कि इसे खाली छोड़ दें, हम अगली बार लिख लेंगे। हालात ऐसे थे कि मेरे जीवन में बड़े बदलाव आ रहे थे। मैं सचमुच एक अलग इंसान में बदल रही थी। और यह मेरे पति की वजह से नहीं था, यह मेरी अपनी इच्छा थी। उन्होंने ही मुझे इस दिशा में मार्गदर्शन दिया।’



