Please assign a menu to the primary menu location under menu

Bollywood

सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ का बॉक्स ऑफिस तूफान, 13 दिनों में 290 करोड़ पार, 300 क्लब से बस कदम दूर

सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ का बॉक्स ऑफिस तूफान, 13 दिनों में 290 करोड़ पार, 300 क्लब से बस कदम दूर

Border 2 Collection: सनी देओल स्टारर मेगा बजट वॉर ड्रामा फिल्म ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर दूसरे हफ्ते में भी अपनी दहाड़ बनाए हुए है। 23 जनवरी 2026 को रिलीज हुई इस बहुप्रतीक्षित फिल्म ने न सिर्फ ओपनिंग से ही रिकॉर्ड तोड़े, बल्कि अब 13वें दिन भी शानदार कमाई कर यह साबित कर दिया है कि दर्शकों का प्यार अभी बरकरार है। देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत इस फिल्म को साल 2026 की पहली ब्लॉकबस्टर कहा जा रहा है।

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, ‘बॉर्डर 2’ ने रिलीज़ के 13वें दिन यानी दूसरे बुधवार को करीब 4 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म का कुल घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब 290.75 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। यह आंकड़ा अपने आप में इस बात का सबूत है कि फिल्म की पकड़ वीकडेज में भी मजबूत बनी हुई है।

दूसरे हफ्ते में भी नहीं टूटा दम

‘बॉर्डर 2’ ने आठवें दिन 10.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जबकि नौवें दिन कमाई बढ़कर 17.75 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। दसवें दिन फिल्म ने 22.5 करोड़ रुपये जुटाए। वहीं 11वें और 12वें दिन फिल्म ने 5.75-5.75 करोड़ रुपये कमाए, जबकि 13वें दिन 4 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज की गई। इन आंकड़ों से साफ है कि दूसरे हफ्ते में भी ‘बॉर्डर 2’ दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब रही है।

अक्षय कुमार की ‘स्काई फोर्स’ को छोड़ा पीछे

पर तुलना करें तो ‘बॉर्डर 2’ ने की फिल्म ‘स्काई फोर्स’ को भी पीछे छोड़ दिया है। जहां ‘स्काई फोर्स’ ने अपने दूसरे बुधवार को केवल 1.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, वहीं ‘बॉर्डर 2’ ने उसी दिन 4 करोड़ रुपये कमा लिए। यह अंतर फिल्म की लोकप्रियता और मजबूत वर्ड ऑफ माउथ को दर्शाता है।

300 करोड़ क्लब से बस कदम दूर

करीब 275 करोड़ रुपये के बजट में बनी ‘बॉर्डर 2’ पहले ही अपनी लागत निकाल चुकी है और अब मुनाफे में है। फिल्म को 300 करोड़ क्लब में शामिल होने के लिए सिर्फ करीब 10 करोड़ रुपये और कमाने हैं। ट्रेड एक्सपर्ट्स की मानें तो आने वाले दूसरे वीकेंड तक यह माइलस्टोन आसानी से हासिल हो सकता है। अगर ऐसा होता है, तो ‘बॉर्डर 2’ साल 2026 की पहली 300 करोड़ी फिल्म बन जाएगी।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply