
Abhishek Sharma: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) हमेशा ही सुर्खियों में छाए रहते हैं. वह T20 स्पेशलिस्ट बैटर के रूप में पहचाने जाते हैं, जो कि एक ओवर में चौके-छक्कों की बारिश कर देते हैं. लेकिन क्या आपको मालूम है कि लाखों दिलों की धकड़न अभिषेक शर्मा खुद एक तेलुगु हीरो के बड़े फैन हैं. चलिए तो आगे जानते हैं कि टीम इंडिया का भविष्य माने जाने वाले अभिषेक (Abhishek Sharma) किस हीरो को पसंद करते हैं?
Abhishek Sharma ने इस तेलुगु स्टार को बताया फेवरेट
अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) का जन्म पंजाब में हुई था. लेकिन इंडियन प्रीमियर लीग में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हैं. इसी वजह से उनका झुकाव तेलुगु फिल्मों में ज्यादा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक हैदराबाद के लिए खेलते हुए अभिषेक तेलुगु स्टार्स को पसंद करने लगे. लेकिन सबसे ज्यादा वह सुपरस्टार महेश बाबू पर जान छिड़कते हैं. क्रिकेटर ने खुद SRH फ्रेंचाइजी के एक इंटरव्यू में बयान दिया था कि वह महेश बाबू के लुक्स और एक्टिंग पर फिदा है.
वहीं, अभिषेक (Abhishek Sharma) को बॉलीवुड नहीं बल्कि टॉलीवुड फिल्में पसंद आती है. उन्होंने बताया कि, पैन-इंडिया की फिल्म ‘पुष्पा’ उन्हें बहुत पसंद आई थी. फिल्म में उन्हें अल्लू अर्जुन की एक्टिंग काफी लुभाई थी. जिसके बाद खुद अभिषेक मैदान पर अल्लू अर्जुन की नकल उतारने लगे थे.
तिलक और नीतीश से सीखी तेलुगु
सनराइजर्स हैदराबाद में खेलने की वजह से अभिषेक शर्मा का तेलुगु से एक कनेक्शन बन गया है. उन्हें अब सिर्फ हीरो और फिल्में ही नहीं पसंद है. बल्कि अब क्रिकेटर को तेलुगु भाषा भी पसंद आती है. वह तेलुगु की संस्कृति और परंपराएं से भी खास लगाव रखते हैं. इसलिए वह अपने साथी खिलाड़ियों नीतीश रेड्डी और तिलक वर्मा की मदद से तेलुगु सीखने की कोशिश करते हैं. फिर तेलुगु में डायलॉग्स भी बोलते हैं. भारतीय खिलाड़ी बताते हैं कि उन्हें तेलुगु खाना भी बेहद अच्छा लगता है.
अभिषेक शर्मा का चला बल्ला
जैसे ही अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) बल्लेबाज़ी के लिए उतरते हैं, विपक्षी खेमे में डर साफ नजर आने लगता है. उनका बल्ला अगर चल पड़ा, तो गेंदबाज़ों की मुश्किलें बढ़ जाती हैं. हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई T20 सीरीज में अभिषेक ने अपने आक्रामक तेवर दिखाकर सबको चौंका दिया था. एक मुकाबले में उन्होंने महज 14 गेंदों में अर्धशतक ठोककर सनसनी फैला दी. इस धमाकेदार प्रदर्शन के बाद अभिषेक शर्मा की चर्चा दुनियाभर में होने लगी.



