
Salman khan Upcoming Film: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाका करने की तैयारी में जुट गए हैं। जहां एक तरफ उनकी फिल्म ‘मातृभूमि’ अभी रिलीज भी नहीं हुई है, वहीं दूसरी ओर उन्होंने अपनी अगली मेगा बजट फिल्म पर काम शुरू कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान ने इस बार साउथ के जाने-माने डायरेक्टर वामशी पैडिपल्ली के साथ हाथ मिलाया है। इस प्रोजेक्ट को प्रोड्यूसर दिल राजू प्रोड्यूस करेंगे।
हालांकि फिल्म के टाइटल और बाकी डिटेल्स को लेकर अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन अंदरखाने तैयारियां तेजी से चल रही हैं। इस फिल्म को लेकर सबसे बड़ा अपडेट इसकी शूटिंग लोकेशन और सेट डिजाइन से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि मुंबई के गोरेगांव स्थित SRPF ग्राउंड में एक भव्य सेट तैयार किया जा रहा है।
एक्शन से भरपूर होगी कहानी
यह सेट किसी आम फिल्मी लोकेशन जैसा नहीं, बल्कि एक पूरे शहर की तरह डिजाइन किया जा रहा है। इसे एक हाई-कॉन्फ्लिक्ट जोन के रूप में तैयार किया जा रहा है, जहां फिल्म के बड़े एक्शन सीक्वेंस शूट किए जाएंगे। सूत्रों के मुताबिक फिल्म की कहानी एक्शन और थ्रिल से भरपूर होगी। यही वजह है कि मेकर्स ने इतना बड़ा और डिटेल्ड सेट बनाने का फैसला लिया है।
अप्रैल तक शुरू हो सकती है शूटिंग
फिल्म में बड़े पैमाने पर एक्शन सीन्स और स्टंट्स देखने को मिल सकते हैं, जो सलमान खान के फैंस के लिए खास सरप्राइज होंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म की कास्टिंग फाइनल करने का काम भी तेजी से चल रहा है। प्रोडक्शन टीम अप्रैल के मध्य तक सभी तैयारियां पूरी करने की कोशिश में लगी हुई है। इसके बाद फिल्म की शूटिंग शुरू होने की संभावना जताई जा रही है।
मातृभूमि पर भी जारी है काम
वहीं दूसरी ओर की फिल्म ‘मातृभूमि’, जिसे पहले ‘बैटल ऑफ गलवान’ के नाम से जाना जाता था, उस पर भी काम जारी है। फिल्म में कुछ नए सीन जोड़े जा रहे हैं, जिससे इसकी कहानी और भी मजबूत हो सके। एक के बाद एक बड़े प्रोजेक्ट्स के साथ सलमान खान एक बार फिर पर अपनी पकड़ मजबूत करने की तैयारी में हैं। अब फैंस को उनकी इस नई फिल्म के आधिकारिक ऐलान का बेसब्री से इंतजार है।



