
Hapur Crime News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जिले के नगर थाना क्षेत्र के गढ़ गेट इलाके में ट्यूशन जा रही एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ की गई और उसे जबरन घसीटा गया। यह घटना पास के CCTV कैमरे में कैद हो गई और वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, छात्रा हमेशा की तरह अपनी दो सहेलियों के साथ ट्यूशन जा रही थी। शुक्रवार को एक सुनसान गली में एक युवक उसका इंतजार कर रहा था। जैसे ही वह वहां से गुजरी, युवक ने अचानक उसका हाथ पकड़ लिया और उसे खींचने की कोशिश की। छात्रा ने बिना घबराए हिम्मत दिखाई और खुद को छुड़ाने के लिए चिल्लाई।
शोहदई का CCTV वीडियो हुआ वायरल
लड़की ने बहादुरी दिखाते हुए गली के किनारे बनी इमारत की दीवार को पकड़ लिया और मदद के लिए आवाज लगाई। छात्रा की चीख-पुकार सुनकर आस-पास के लोग बाहर आने लगे। भीड़ को आता देख युवक मौके से भाग गया। इस पूरी घटना का सीसीटीवी वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
– ट्यूशन पढ़कर आ रही छात्राओं की फिराक में एक गुंडा खड़ा था. अचानक एक छात्रा को गुंडे ने तेजी से हाथ पकड़ा और उसे सुनसान गली में खींचने की कोशिश की. बेचारी चीखती रह गई. वीडियो CCTV में कैद हुआ है.
— Narendra Pratap (@hindipatrakar)
वीडियो वायरल होते ही हरकत में आई पुलिस
शनिवार को घटना का CCTV फुटेज सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई। हापुड़ थाना प्रभारी विनोद पांडे ने बताया कि वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। शिकायत मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल
छात्रा की सूझबूझ और बहादुरी ने उसे अपने मकसद में कामयाब नहीं होने दिया। लेकिन तरह से शोहदे ने सरेराह छात्रा के साथ नीच हरकत की है उसने एक बार फिर सीएम योगी आदित्यनाथ के निजाम में सुरक्षित की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान लगा दिए हैं।



