
Budget Home Decor Ideas: आज के समय में मुंबई, दिल्ली और बेंगलुरु जैसे शहरों में जमीन की कीमतें आसमान छू रही है। जिसकी वजह से आम आदमी अपने सपनों के महल को बनाने में कई मुश्किलों का सामना करता है। यही वजह है कि लोग छोटे से घरों में रहते हैं। लेकिन छोटे घर का मतलब यह नहीं है कि वह आलीशान नहीं दिख सकता है। इसके लिए आप कुछ टिप्स अपना सकते हैं।
आजकल फ्लैट कल्चर और कम जगह की वजह से घर अक्सर छोटे और संकुचित लगने लगते हैं। कई बार बहुत सारा सामान रखने के कारण घर में क्लटर या बिखराव महसूस होता है जो मानसिक तनाव का कारण भी बन सकता है। लेकिन कुछ मनोवैज्ञानिक और अपनाकर आप किसी भी छोटी जगह को बड़ा और खूबसूरत दिखा सकते हैं।
रंगों का सही चुनाव
छोटे घर को बड़ा दिखाने का सबसे पहला नियम है दीवारों पर हल्के रंगों का उपयोग। सफेद, क्रीम, ऑफ-व्हाइट या पेस्टल कलर्स रोशनी को रिफ्लेक्ट करते हैं जिससे कमरा ज्यादा चमकदार और बड़ा नजर आता है। डार्क रंगों से बचें क्योंकि वे रोशनी को सोख लेते हैं और कमरे को छोटा दिखाते हैं।
आईनों का जादू
दर्पण या आईने किसी भी कमरे में डेप्थ यानी गहराई पैदा करते हैं। अगर आप खिड़की के सामने एक बड़ा आईना लगाते हैं तो यह बाहर की रोशनी और दृश्यों को कमरे के अंदर प्रतिबिंबित करेगा, जिससे कमरा दोगुना बड़ा महसूस होगा। आप अलमारी के दरवाजों पर भी आईनों का उपयोग कर सकते हैं।
मल्टी-फंक्शनल और स्लिम फर्नीचर
भारी-भरकम सोफे या बेड के बजाय ऐसे फर्नीचर चुनें जो दिखने में स्लिम हों और जिनके नीचे पैर (Legs) दिखते हों। सोफा-कम-बेड या स्टोरेज वाले बेड छोटे घरों के लिए वरदान हैं। ध्यान रखें कि फर्नीचर को दीवारों से सटाकर रखने के बजाय थोड़ा गैप छोड़ें इससे कमरे में हवा का संचार बेहतर दिखता है।
वर्टिकल स्पेस का इस्तेमाल
जब फर्श पर जगह कम हो तो दीवारों का इस्तेमाल करें। न केवल ज्यादा सामान रखने की सुविधा देती हैं बल्कि वे आंखों को ऊपर की ओर ले जाती हैं जिससे कमरे की ऊंचाई ज्यादा महसूस होती है। पर्दों को भी छत के पास से लटकाएं ताकि खिड़कियां बड़ी दिखें।
लाइटिंग और लेस इज मोर
घर में रोशनी जितनी ज्यादा होगी वह उतना ही बड़ा लगेगा। भारी पर्दों की जगह पारदर्शी पर्दे लगाएं। साथ ही घर में गैर-जरूरी सामान को हटा दें। मिनिमलिज्म का पालन करें जितना कम सामान होगा घर उतना ही व्यवस्थित और लग्जरी दिखेगा।
घर छोटा हो या बड़ा उसे सजाने का तरीका ही उसे होम बनाता है। इन छोटे-छोटे बदलावों से आप बिना लाखों खर्च किए अपने घर को एक नया और प्रीमियम अहसास दे सकते हैं।



