Please assign a menu to the primary menu location under menu

Health

सिर्फ मिर्च और लहसुन से 5 मिनटों में तैयार करें चटपटा महाराष्ट्रीयन ठेचा, ये रेसिपी बढ़ा देगी खाने का जायका

सिर्फ मिर्च और लहसुन से 5 मिनटों में तैयार करें चटपटा महाराष्ट्रीयन ठेचा, ये रेसिपी बढ़ा देगी खाने का जायका

Thecha Recipe: भारतीय थाली में जब तक कुछ तीखा और चटपटा न हो तब तक खाने का मजा अधूरा रहता है। अक्सर ऐसा होता है कि रोज वही दाल-चावल या बोरियत भरी सब्जियां खाकर मन भर जाता है या फिर कभी-कभी सब्जी बनाने का बिल्कुल मन नहीं होता। ऐसी स्थिति के लिए महाराष्ट्र का मशहूर मिर्च ठेचा एक बेहतरीन विकल्प है। यह न केवल बनाने में बेहद आसान है बल्कि स्वाद में इतना लाजवाब है कि आप बिना सब्जी के भी चार रोटियां ज्यादा खा जाएंगे।

क्या है महाराष्ट्रीयन ठेचा

ठेचा महाराष्ट्र की एक नुमा डिश है जिसे मुख्य रूप से हरी मिर्च, लहसुन और मूंगफली से तैयार किया जाता है। ग्रामीण महाराष्ट्र में इसे ज्वार या बाजरे की भाकरी (रोटी) के साथ बड़े चाव से खाया जाता है। इसकी खासियत यह है कि इसे मिक्सी के बजाय ओखली या सिलबट्टे पर दरदरा कूटा जाता है जिससे इसका स्वाद और टेक्सचर एकदम अलग और देसी आता है।

सिर्फ 5 मिनट में होगा तैयार

ठेचा बनाने की सबसे बड़ी खूबी इसकी सादगी है। इसके लिए आपको किसी लंबी-चौड़ी तैयारी की जरूरत नहीं है। किचन में मौजूद बेसिक सामग्री जैसे हरी मिर्च, लहसुन की कलियां, कच्ची मूंगफली, थोड़ा सा जीरा और नमक से यह मिनटों में तैयार हो जाता है। यह उन लोगों के लिए बेस्ट है जो हॉस्टल में रहते हैं या जिनके पास खाना बनाने का कम समय होता है।

बनाने की आसान विधि

  • सबसे पहले एक पैन में थोड़ा सा तेल गर्म करें। इसमें हरी मिर्च (डंठल हटाकर), लहसुन की कलियां और मूंगफली के दाने डालें।
  • इन्हें तब तक भूनें जब तक मिर्च पर हल्के भूरे धब्बे न आ जाएं और मूंगफली कुरकुरी न हो जाए। इसमें थोड़ा सा जीरा भी डालें।
  • अब भुनी हुई सामग्री को एक ओखली में निकाल लें। इसमें स्वादानुसार नमक मिलाएं।
  • इसे दरदरा कूट लें। ध्यान रहे कि इसे बारीक पेस्ट नहीं बनाना है दरदरापन ही इसकी असली जान है।
  • अंत में आप चाहें तो इसमें थोड़ा सा नींबू का रस या बारीक कटा हरा धनिया मिला सकते हैं।

सेवन और स्टोरेज टिप्स

को आप पराठे, पूरी, दाल-चावल या सादी रोटी के साथ खा सकते हैं। इसे एक कांच के एयरटाइट कंटेनर में भरकर फ्रिज में रखें तो यह 5-7 दिनों तक बिल्कुल फ्रेश रहता है। सफर पर जाते समय भी यह एक शानदार विकल्प साबित होता है।

स्वाद और सेहत के लिहाज से भी लहसुन और मिर्च का यह मेल मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में मदद करता है। तो अगली बार जब सब्जी बनाने का मन न हो तो इस चटाखेदार महाराष्ट्रीयन ठेचा को जरूर ट्राई करें।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply