
Women Labour Dance Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लोगों का दिल जीत लिया है। इस वीडियो में ईंट भट्ठे पर काम करने वाली एक महिला अपने सिर पर कई ईंटों का भारी बोझ उठाकर खड़ी है, लेकिन इसके बावजूद उसके चेहरे पर मुस्कान है और वह डांस करती नजर आती है।
खास बात यह है कि महिला न सिर्फ ईंटों को शानदार तरीके से बैलेंस करती है, बल्कि पूरे आत्मविश्वास के साथ गाने पर एक्सप्रेशन भी देती है। यह वीडियो लोगों को इसलिए भी पसंद आ रहा है क्योंकि इसमें मेहनत और खुशी का अनोखा संगम देखने को मिलता है।
View this post on Instagram
सिर पर ईंटों का बोझ रखकर डांस करती महिला
वायरल क्लिप में महिला फाल्गुनी पाठक के गाने पर डांस करती नजर आती है। आमतौर पर निर्माण कार्य में लगे मजदूर सिर पर ईंटों का ढेर उठाकर एक जगह से दूसरी जगह ले जाते हैं, लेकिन इस वीडियो में महिला काम के बीच ही डांस कर लोगों का ध्यान खींच रही है।
यह वीडियो इंस्टाग्राम पर “Sabitri Yadav” नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। वीडियो में महिला का संतुलन, आत्मविश्वास और खुशी भरा अंदाज इसे और भी खास बना देता है।
वीडियो ने जीता लोगों का दिल
यूजर्स इस वीडियो पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई लोगों ने महिला की मेहनत और जज्बे की तारीफ की है, तो कुछ ने इसे “सबसे खूबसूरत डांस” बताया। यूजर्स का कहना है कि इतनी मेहनत के बावजूद खुश रहना हर किसी के बस की बात नहीं होती।
सिर्फ मनोरंजन नहीं करता, बल्कि एक बड़ा संदेश भी देता है कि जिंदगी कितनी भी कठिन क्यों न हो, छोटे-छोटे पलों में खुशी ढूंढी जा सकती है। यही वजह है कि यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों के दिलों में खास जगह बना रहा है।



