Please assign a menu to the primary menu location under menu

IndiaTrending

सौतेले पिता ने 13 साल की बेटी से किया दुष्कर्म, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

नाबालिग से रेप के आरोप में सौतेला पिता गिरफ्तार।
Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

कोटद्वार: उत्तराखंड में पौड़ी जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां के कोटद्वार में पुलिस ने एक व्यक्ति को अपनी 13 साल की नाबालिग सौतेली बेटी से दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार को इस गिरफ्तारी के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि 32 वर्षीय आरोपी को नजीबाबाद रोड से शनिवार को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्तर में है। पुलिस मामले की अग्रिम जांच में जुटी है।

डर के नानी के घर भाग गई बच्ची

पुलिस के मुताबिक नाबालिग लड़की की मां ने शुक्रवार को बेटी की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करायी थी। शिकायतकर्ता ने तहरीर दी कि पांच फरवरी की सुबह सात बजे उनकी बेटी बिना कुछ बताए कहीं चली गई है। पुलिस ने बताया कि शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आसपास लगे सीसीटीवी की तस्वीरों को विश्लेषण किया जिससे जानकारी मिली कि लड़की घर से निकलने के बाद शहर के बीईएल रोड इलाके स्थित अपनी नानी के घर गयी थी। पुलिस के मुताबिक, नानी ने बताया कि लड़की अत्यंत डरी हुई थी और उसने कहा था कि वह अपने माता-पिता के साथ नहीं रहना चाहती क्योंकि वे उसे परेशान करते हैं। इसके बाद नानी ने लड़की को सिगड़ी क्षेत्र में अपने एक परिचित के यहां छोड़ दिया। 

पुलिस ने बच्ची को किया बरामद

जानकारी मिलने पर पुलिस टीम द्वारा लड़की को परिचित के घर से सकुशल बरामद कर लिया गया। बाद में लड़की को विश्वास में लेकर पूछताछ की गयी तो उसने बताया कि चार फरवरी की रात को उसके सौतेले पिता ने कथित तौर पर उससे दुष्कर्म किया जिससे भयभीत होकर अगली सुबह वह घर से भागकर नानी के पास चली गयी। पुलिस ने बताया कि इसके बाद आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 65(1), 75(2) तथा पॉक्सो अधिनियम की धारा 3/4 के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। 

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply