
Child Acting Talent Viral Video : आज के दौर में सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ नया और दिलचस्प देखने को मिल जाता है। कई बार ऐसे वीडियो सामने आते हैं, जो लोगों को हैरान कर देते हैं। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक छोटे बच्चे की शानदार एक्टिंग ने लोगों का दिल जीत लिया है। यह वीडियो एक स्कूल परफॉर्मेंस का है, जहां बच्चे ने अपने टैलेंट से सभी को चौंका दिया।
School kid nails Nana Patekar’s iconic💖
— Phenom (@Phenom962)
बच्चे ने की नाना पाटेकर की एक्टिंग
वायरल वीडियो में बच्चा क्रांतिवीर के मशहूर सीन को परफॉर्म करता नजर आता है। यह वही आइकॉनिक सीन है, जिसमें नाना पाटेकर फांसी से पहले दमदार डायलॉग बोलते हैं-“आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने।”
बच्चे ने इस सीन को इतनी सटीकता से निभाया कि उसके एक्सप्रेशन, आवाज और डायलॉग डिलीवरी ने सबको हैरान कर दिया। हर डायलॉग के साथ उसका रिएक्शन बिल्कुल परफेक्ट नजर आता है, जिससे लगता है कि वह किसी प्रोफेशनल एक्टर की तरह परफॉर्म कर रहा है।
वायरल वीडियो ने जीता लोगों का दिल
इस वीडियो को प्लेटफॉर्म X पर @Phenom962 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है और देखते ही देखते यह वायरल हो गया। लोग बच्चे की एक्टिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा, “असली से भी अच्छा,” तो दूसरे ने कहा, “बेहद शानदार प्रदर्शन।” कई लोगों ने यह भी कहा कि इस बच्चे का भविष्य अभिनय की दुनिया में उज्ज्वल हो सकता है। कुल मिलाकर यह एक बार फिर साबित करता है कि टैलेंट उम्र का मोहताज नहीं होता।



