
Image Source : FREEPIK
चना ऐसा अनाज है जिसे भूनकर सीधे खाया जा सकता है। चना को आप उबालकर, पीसकर, भूनकर या सब्जी बनाकर अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। प्रोटीन से भरपूर चना अब हेल्दी खाने का बड़ा सोर्स है। चना खाने से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है और कई बीमारियों को कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है। डायबिटीज में चना से अच्छा स्नैक्स नहीं है, लेकिन क्या हाई कोलेस्ट्रॉल होने पर भी चना खा सकते हैं। आइये जानते हैं भुना चना खाने से क्या कोलेस्ट्रॉल कम होता है। क्या कोलेस्ट्रॉल में चना फायदा करता है?
कोलेस्ट्रॉल में चना खा सकते हैं क्या?
कोलेस्ट्रॉल के मरीज चना खा सकते हैं। चना में घुलनशील फाइबर और प्रोटीन पाया जाता है जो खून में जमा खराब कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकालने में मदद करता है। चना खाने से खराब कोलेस्ट्रॉल LDL कम होता है। चना फाइबर पित्त एसिड (bile acid) को बांधने वाले गुण होते हैं जो कोलेस्ट्रॉल के अवशोषण को कम करते हैं। चना में मैग्नीशियम और पोटेशियम भी होता है जिससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है। प्रोटीन से भरपूर होने की वजह से चना लंबे समय तक पेट को भरा रखता है और आप ज्यादा खाने से बचते हैं। चना धमनियों में कोलेस्ट्रॉल को जमने से भी रोकता है।
भुना चना खाने के फायदे
डायबिटीज में चना- शुगर के मरीज के लिए चना हेल्दी स्नैक्स में शामिल है। चना का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। इसमें फाइबर और प्रोटीन अधिक होता है। चना खाने से ब्लड शुगर लेवल नहीं बढ़ता है।
आयरन के लिए चना- जिन लोगों में खून की कमी है उनके लिए भी चना फायदेमंद है। एनीमिया के शिकार होने पर चना खाना अच्छा माना जाता है। चना खाने से शरीर को भरपूर आयरन मिलता है। इससे हीमोग्लोबिन भी बढ़ने लगता है।
वजन घटाने के लिए चना- वजन घटाने के लिए डाइट में चना शामिल कर सकते हैं। भुना चना खाने से प्रोटीन मिलता है और पेट भरा रहता है। चना को डाइट का हिस्सा बनाने से आप ज्यादा खाने से बचते हैं। चना खाने के काफी देर तक आपको भूख नहीं लगती, जिससे वजन कम होता है।
पेट और पाचन के लिए चना- जिनका पाचन तंत्र कमजोर है उनके लिए चना अच्छा भोजन है। चना खाने से पाचन तंत्र मजबूत बनता है। फाइबर ज्यादा होने की वजह से चना कब्ज की समस्या को दूर करता है। चना खाने से पेट दर्द जैसी समस्याएं कम होती हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।



