
Image Source : YIUTUBE – @KAYLEIGH NOELLE
अगर होंठों पर डेड स्किन जम जाती है, तो वे रूखे, फटे हुए और बेजान दिखने लगते हैं। कई बार लिप बाम लगाने के बाद भी होंठ स्मूद नहीं लगते, क्योंकि ऊपर जमी मृत त्वचा उन्हें ठीक से मॉइस्चर नहीं होने देती। ऐसे में किचन में मौजूद चीनी और शहद का इस्तेमाल एक आसान और असरदार घरेलू उपाय साबित हो सकता है।
चीनी और शहद क्यों फायदेमंद हैं?
चीनी एक नेचुरल एक्सफोलिएटर की तरह काम करती है। इसके छोटे-छोटे दाने होंठों पर जमी मृत त्वचा को धीरे-धीरे हटाने में मदद करते हैं। वहीं शहद एक बेहतरीन नैचुरल मॉइस्चराइज़र है, जो होंठों को गहराई से हाइड्रेट करता है और उन्हें मुलायम बनाए रखता है। इन दोनों का कॉम्बिनेशन होंठों की ड्रायनेस कम करने के साथ-साथ उन्हें हेल्दी लुक भी देता है।
ऐसे करें इस्तेमाल
एक छोटी कटोरी में आधा चम्मच चीनी लें। इसमें आधा चम्मच शहद मिलाकर अच्छी तरह मिक्स करें। अब इस मिश्रण को उंगली की मदद से होंठों पर हल्के-हल्के गोल घुमाते हुए 1–2 मिनट तक स्क्रब करें।इसके बाद गुनगुने पानी से होंठ साफ कर लें और ऊपर से लिप बाम लगा लें। हफ्ते में 2–3 बार इस स्क्रब का इस्तेमाल करने से होंठों की डेड स्किन धीरे-धीरे साफ होने लगती है और वे पहले से ज्यादा मुलायम और स्मूद महसूस होते हैं।
ध्यान रखने वाली बातें
-
स्क्रब करते समय होंठों को ज्यादा जोर से न रगड़ें।
-
अगर होंठ ज्यादा फटे हुए हों, तो स्क्रब करने से पहले थोड़ा शहद ही लगाकर कुछ मिनट छोड़ दें।
-
होंठों को हाइड्रेट रखने के लिए दिनभर में पर्याप्त पानी पिएं और नियमित रूप से लिप बाम का इस्तेमाल करें।
इस आसान घरेलू उपाय को अपनाकर आप बिना किसी महंगे प्रोडक्ट के भी होंठों की डेड स्किन हटाकर उन्हें नेचुरली सॉफ्ट, स्मूद और हेल्दी बना सकते हैं।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।



