Please assign a menu to the primary menu location under menu

Health

10 दिन में हरा-भरा हो जाएगा करी पत्ता, बस डालें ये फ्री की जादुई सफेद चीज़

10 दिन में हरा-भरा हो जाएगा करी पत्ता, बस डालें ये फ्री की जादुई सफेद चीज़

Homemade Fertilizer For Curry Leaves: कढ़ी पत्ता रसोई में इस्तेमाल होने वाली एक ऐसी चीज है, जिसका इस्तेमाल खाने का जायका बढ़ाने के लिए किया जाता है और इसके सेवन से स्वास्थ्य को भी लाभ मिलता है। ऐसे में कई लोग अपने घर में इसका पौधा लगाते हैं, हालांकि कुछ कारणों के चलते ये सूख जाता है या फिर मुरझा जाता है।

अगर आपके साथ भी ऐसी दिक्क़ते हो रही है। आपके पेड़ की पत्तियां भी पीली पड़ रही हैं, गिर रही हैं या नए पत्ते नहीं आ रहे? तो आज हम आपके लिए एक धांसू उपाय लाए हैं

अगर आप चाहते हैं कि सिर्फ 10 दिनों में हरा‑भरा और घना हो जाए, तो इसके लिए कुछ आसान और फ्री तरीके हैं। सबसे असरदार तरीका है छाछ या दही का पानी-

जड़ों को मजबूत बनाने का तरीका

अगर आप चाहते हैं कि करी पत्ते का पौधा सिर्फ 10 दिनों में हरा‑भरा और घना हो जाए, तो इसके लिए आप छाछ या दही का पानी का इस्तेमाल कर सकते है। एक्सपर्ट्स के अनुसार नेचुरल नाइट्रोजन-रिच फर्टिलाइजर का काम करता हैं। इसमें प्रोबायोटिक्स, लैक्टिक एसिड और पोषक तत्व होते हैं जो जड़ों को मजबूत बनाते हैं, नए पत्तों की ग्रोथ तेज करते हैं और पौधे को हरा-भरा रखते हैं।

कैसे करें इस्तेमाल

इसके लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं करना है बल्कि सबसे पहले पौधे की हार्ड प्रूनिंग करनी हैं। ऊपर की लंबी टहनियां 1/3 तक काट दें। इसके बाद 100-200 ml छाछ या दही का पानी लें।

इसे 1 लीटर पानी में अच्छे से मिलाएं, अगर छाछ खट्टी है तो और बेहतर है। अब इसे मिट्टी में जड़ के पास धीरे-धीरे डालें। हल्के हल्के पत्तियों पर भी स्प्रे करें। हफ्ते में 1-2 बार दोहराएं।

आप देखेंगे कि 7-10 दिन में नए छोटे-छोटे पत्ते निकलने लगेंगे। इसके साथ ही 15-20 दिन में पौधा हरा-भरा और झाड़ीदार हो जाएगा। ऐसे में आप भी इससे एक बार ट्राई करके देखें।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply