
Railway Bedsheet Theft Viral Video : भारतीय रेलवे की 2AC कोच से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक यात्री को चादर और पिलो कवर चोरी करते हुए पकड़ा गया।
वीडियो में कोच अटेंडेंट उस व्यक्ति का बैग खुलवाता है, जिसमें से रेलवे की चादरें और तकिए के कवर निकलते हैं। इस दौरान अटेंडेंट नाराजगी जताते हुए कहता है कि यात्री बार-बार इस तरह सामान लेकर जा रहे हैं और हर किसी का बैग चेक करना संभव नहीं है।
> 18,208 sheets
> 2,796 blankets
> 3,08,505 towels
> 19,767 pillow coversAll stolen from trains in just one year.
And then we ask why we’re not as developed as China 🇨🇳 🤡
— Gems (@gemsofbabus_)
2AC कोच से चादर चोरी करते पकड़ा गया यात्री
2AC कोच में सफर करने वाले यात्रियों से आमतौर पर बेहतर व्यवहार और जिम्मेदारी की उम्मीद की जाती है, क्योंकि यह श्रेणी महंगी मानी जाती है। लेकिन इस घटना ने ‘सिविक सेंस’ पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि यात्री बिना किसी झिझक के रेलवे की संपत्ति अपने बैग में रख रहा था। जबकि सामान्य तौर पर यात्रियों से उम्मीद की जाती है कि वे इस्तेमाल के बाद चादर और कंबल सीट पर छोड़ दें या अटेंडेंट को लौटा दें।
लोगों ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए इसे शर्मनाक बताया
होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने तीखी प्रतिक्रिया दी। कुछ यूजर्स ने इसे शर्मनाक बताया, तो कुछ ने कहा कि को निजी समझ लेना गलत मानसिकता को दर्शाता है। वहीं कुछ लोगों ने तंज कसते हुए कहा कि अगर कोच में कैमरा लगा दिया जाए, तो वह भी चोरी हो सकता है।
आंकड़ों के मुताबिक, हर साल हजारों चादरें, कंबल और तौलिए ट्रेनों से गायब हो जाते हैं। यह घटना एक बार फिर याद दिलाती है कि देश के विकास में केवल सरकार ही नहीं, बल्कि नागरिकों की जिम्मेदारी भी उतनी ही जरूरी है।



