Please assign a menu to the primary menu location under menu

Health

30 दिनों तक चीनी ना खाने से शरीर के ये अंग आपने आप हो जाते हैं ठीक, हार्वर्ड के डॉक्टर ने बताया राज!

30 दिनों तक चीनी ना खाने से शरीर के ये अंग आपने आप हो जाते हैं ठीक, हार्वर्ड के डॉक्टर ने बताया राज!

केवल 30 दिनों तक डाइट से चीनी को बाहर करने पर शरीर पर क्या असर पड़ेगा. हार्वर्ड के डॉक्टर ने चीनी ना खाने के फायदे के बारे में बताया है. आइए जानते हैं 1 महीने तक चीनी ना खाने से शरीर पर क्या असर पड़ेगा.

1 चम्मच चीनी चाय और कॉफी के स्वाद को बेहतर बना देती हैं. अधिकतर लोग रोजाना चीनी का सेवन करते हैं. ज्यादा मात्रा में चीनी का सेवन करने से सेहत पर बुरा असर पड़ता है. आपने कभी सोचा है अगर 30 दिन के लिए चीनी छोड़ दें तो शरीर पर क्या असर पड़ेगा. हार्वर्ड डॉक्टर ने No Sugar Challenge के फायदे के बारे में बताया है.

कम होगा लिवर का फैट
चीनी धीरे-धीरे शरीर को अंदर से खोखला कर देता है. ऐसे में अगर 30 दिन के लिए चीनी को बिल्कुल छोड़ देते हैं तो लिवर पर इसका अच्छा असर पड़ेगा. आजकल अधिकतर लोग फैटी लिवर की समस्या से परेशान हैं. अगर आप 30 दिन तक चीनी का बिल्कुल भी सेवन नहीं करते हैं तो आपका लिवर खुद ही ठीक हो जाएगा. 30 दिनों में लिवर पर जमा फैट धीरे-धीरे कम हो सकता है.

किडनी
ज्यादा चीनी का सेवन करने से किडनी पर दबाव बढ़ जाता है. ऐसे में जब आप 30 दिन तक चीनी का सेवन नहीं करते हैं तो किडनी का दबाव कम होता है, ऐसे में किडनी फंक्शनिंग में सुधार आता है.

सूजन की समस्या
चीनी का अधिक सेवन करने से शरीर में सूजन की समस्या हो सकती है खासकर धमनियों में सूजन का कारण चीनी होता है. 30 दिनों तक चीनी ना खाने से धमनियों की सूजन कम हो सकती है. जो कि हार्ट अटैक और स्ट्रोक के रिस्क को कम करता है.

फोकस
कई बार किसी काम में फोकस करने में मुश्किल होती है. जरुरत से ज्यादा चीनी का सेवन करने से दिमाग पर असर पड़ता है. 30 दिन तक चीनी छोड़ने से सोचने-समझने की क्षमता में सुधार आता है.

इम्यून सिस्टम
चीनी का अधिक सेवन करने से इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है. 30 दिन तक चीनी छोड़ने से इम्यून सिस्टम में सुधार हो सकता है.

मिनरल्स अब्जॉर्प्शन
चीनी का अधिक सेवन करने से शरीर जरूरी मिनरल्स जैसे कैल्शियम और मैग्नीशियम का अवशोषण नहीं कर पाता है. वहीं अगर चीनी खाना बंद कर देते हैं तो शरीर इन मिनरल्स को अच्छे से अब्जॉर्ब कर सकता है.

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply