Please assign a menu to the primary menu location under menu

Bollywood

300 एक्टर्स ने ठुकराया ‘रहमान डकैत’ का रोल, 2 साल बाद अक्षय खन्ना बने ‘धुरंधर’ की जान

300 एक्टर्स ने ठुकराया ‘रहमान डकैत’ का रोल, 2 साल बाद अक्षय खन्ना बने ‘धुरंधर’ की जान

Dhurandhar Movie Casting Challenges: धुरंधर: द रिवेंज इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म में जहां एक ओर एक्शन और कहानी की जमकर तारीफ हो रही है, वहीं ‘रहमान डकैत’ का किरदार दर्शकों के दिलों में खास जगह बना चुका है। इस रोल को अक्षय खन्ना ने जिस दमदार अंदाज में निभाया है, वह फिल्म की सबसे बड़ी यूएसपी बनकर उभरा है।

‘रहमान डकैत’ ने लूटी सारी लाइमलाइट

फिल्म में कई बड़े सितारे मौजूद हैं, लेकिन ‘’ का किरदार सबसे ज्यादा चर्चा में रहा। अक्षय खन्ना की परफॉर्मेंस को दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों ने सराहा है। उनका इंटेंस लुक और डायलॉग डिलीवरी फिल्म को अलग ही लेवल पर ले जाती है।

2 साल तक चला परफेक्ट एक्टर की तलाश

हालांकि, इस किरदार के लिए सही चेहरा ढूंढना आसान नहीं था। फिल्म के कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा को इसके लिए करीब 2 साल तक मेहनत करनी पड़ी। उन्होंने अपनी टीम के साथ मिलकर 300 से ज्यादा एक्टर्स का ऑडिशन लिया, लेकिन कोई भी इस रोल के लिए फिट नहीं बैठ रहा था।

बड़े एक्टर्स ने भी कर दिया था मना

मुकेश छाबड़ा ने खुलासा किया कि कई नामी एक्टर्स को इस रोल के लिए अप्रोच किया गया था, लेकिन ज्यादातर ने मल्टीस्टारर फिल्म का हिस्सा बनने से इनकार कर दिया। यही वजह रही कि ‘रहमान डकैत’ की कास्टिंग फिल्म की सबसे बड़ी चुनौती बन गई।

अक्षय खन्ना की एंट्री ने बदली किस्मत

मुकेश के मुताबिक, का नाम सबसे आखिर में सामने आया। जब उन्हें पहली बार कॉल किया गया, तो उन्होंने मजाक में कहा, “तू पागल हो गया है।” लेकिन जैसे ही उन्होंने कहानी सुनी, उनका नजरिया बदल गया। नरेशन के बाद उन्होंने इसे “शानदार” बताया और अगले ही दिन फिल्म के लिए हामी भर दी।

रिलीज के बाद पछताए कई एक्टर्स

फिल्म रिलीज होते ही ‘रहमान डकैत’ का किरदार सुपरहिट साबित हुआ। अक्षय खन्ना की एक्टिंग की जमकर तारीफ हुई और कई दर्शकों ने इसे फिल्म का हाईलाइट बताया। दिलचस्प बात यह है कि जिन एक्टर्स ने पहले इस रोल को ठुकरा दिया था, उन्होंने बाद में मुकेश छाबड़ा को फोन कर अफसोस भी जताया।

‘धुरंधर: द रिवेंज’ की सफलता ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि अगर कास्टिंग सही हो, तो फिल्म का असर कई गुना बढ़ जाता है। ‘रहमान डकैत’ इसका सबसे बड़ा उदाहरण बनकर सामने आया है।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply