Please assign a menu to the primary menu location under menu

IndiaTrending

8, 6 और 5 वर्ष की बच्चियों की हत्या, पिता ने तीनों बेटियों को झील में डुबोया; ऐसे हुआ खुलासा

प्रतीकात्मक फोटो
Image Source : PEXELS.COM

तेलंगाना के कामारेड्डी जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पिता ने अपनी ही तीन नाबालिग बेटियों की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को आरोपी ऑटो रिक्शा चालक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपनी बेटियों को झील में डुबोकर हत्या कर दी।

आरोपी और उसकी पत्नी ने शिकायत दर्ज कराई

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने खुद को बचाने के लिए पूरी प्लानिंग कर ली थी। 6 मार्च को आरोपी ऑटो चालक और उसकी पत्नी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी तीन बेटियां- जिनकी उम्र मात्र 8, 6 और 5 साल थी, अचानक लापता हो गई हैं। पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर तलाश शुरू की। बच्चियों की तलाशी के लिए पुलिस ने स्थानीय निवासियों से पूछताछ की और सोशल मीडिया एवं मैसेजिंग ऐप्स पर लड़कियों की तस्वीरें शेयर की गई।

तफ्तीश के दौरान जब पुलिस ने पिता से कड़ाई से पूछताछ की और यह जानना चाहा कि उसने बच्चियों को आखिरी बार कहां देखा था, तो वह बार-बार अपने बयान बदलने लगा। पुलिस को उसकी गतिविधियों पर संदेह हुआ, जिसके बाद तकनीकी जांच और कड़ी पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

पुलिस ने कैसे किया खुलासा?

पूछताछ में यह खुलासा हुआ कि आरोपी ऑटो चालक नशे का आदी था और आर्थिक परेशानियों से जूझ रहा था। उसने पुलिस को बताया कि तीनों बेटियों का पालन-पोषण करना मुश्किल हो रहा था, इसलिए उसने लड़कियों को खत्म करने का फैसला किया। 

आरोपी ने आगे बताया कि अपनी योजना के अनुसार, उसने 6 मार्च की सुबह किसी बहाने से तीनों लड़कियों को झील पर ले जाकर एक-एक करके झील में फेंक दिया। पुलिस ने बताया कि उसे हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया और जेल भेज दिया गया।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply