Please assign a menu to the primary menu location under menu

Bollywood

‘गलतफहमी की वजह से हुआ सब’, रश्मिका-विजय के रिसेप्शन में हुई धक्का-मुक्की पर बोले जूनियर NTR के बॉडी डबल

‘गलतफहमी की वजह से हुआ सब’, रश्मिका-विजय के रिसेप्शन में हुई धक्का-मुक्की पर बोले जूनियर NTR के बॉडी डबल

Jr NTR Body Double Ishwar Harris: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के दो बड़े सितारों रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के शादी के रिसेप्शन से जुड़ा एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अल्लू अर्जुन के साथ आए सिक्योरिटी गार्ड्स को भीड़ में एक व्यक्ति को धक्का देते हुए देखा गया। बाद में पता चला कि वह व्यक्ति तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कलाकार ईश्वर हैरिस हैं, जिन्हें जूनियर एनटीआर का बॉडी डबल माना जाता है।

वीडियो वायरल होने के बाद ईश्वर हैरिस ने सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बताया कि वीडियो में दिखाई देने वाला व्यक्ति वही हैं और उन्होंने पूरे मामले की सच्चाई भी साझा की। हैरिस ने अपने पोस्ट में लिखा कि जब वह कार्यक्रम स्थल के अंदर जा रहे थे, उसी समय अल्लू अर्जुन भी अंदर आ रहे थे। उस दौरान काफी भीड़ थी और कई लोग तस्वीरें लेने की कोशिश कर रहे थे।

सिक्योरिटी को हुआ गलतफहमी

ईश्वर हैरिस ने बताया कि जब अल्लू अर्जुन स्टेज की ओर तस्वीरें खिंचवाने जा रहे थे, तब उनके बाउंसरों को लगा कि शायद वह अभिनेता के बहुत करीब आकर फोटो लेने की कोशिश कर रहे हैं या कैमरा ब्लॉक कर सकते हैं। इसी गलतफहमी की वजह से सिक्योरिटी गार्ड्स ने उन्हें रोक दिया और हल्का धक्का दे दिया। हैरिस ने कहा कि इस घटना को सोशल मीडिया पर बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जा रहा है, जबकि यह एक छोटी सी गलतफहमी थी।

आरआरआर में भी निभाया बॉडी डबल का रोल

ईश्वर हैरिस तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में लंबे समय से सक्रिय हैं। वह कई फिल्मों और प्रोजेक्ट्स में के बॉडी डबल के तौर पर काम कर चुके हैं। खास तौर पर सुपरहिट फिल्म आरआरआर में भी उन्होंने जूनियर एनटीआर के लिए बॉडी डबल का रोल निभाया था। इसके अलावा वह कई विज्ञापनों और फिल्मी प्रोजेक्ट्स में भी नजर आ चुके हैं।

शादी के बाद हुआ भव्य रिसेप्शन

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ने 26 फरवरी को राजस्थान में शादी की थी। इसके बाद 4 मार्च को हैदराबाद में एक भव्य रिसेप्शन आयोजित किया गया। इस समारोह में फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे शामिल हुए। हालांकि इसी कार्यक्रम से जुड़ा यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply