
Dhurandhar 2 Preview Shows Cancelled: रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। लेकिन इससे एक दिन पहले यानी 18 मार्च को रखे गए पेड प्रिव्यू शो के दौरान कई फैंस को निराशा हाथ लगी। खासकर साउथ के राज्यों में फिल्म के कई शो अचानक रद्द कर दिए गए, जिससे सोशल मीडिया पर हलचल मच गई।
फिल्म के निर्देशक आदित्य धर ने खुद सामने आकर इस स्थिति को स्पष्ट किया। उन्होंने बताया कि तकनीकी दिक्कतों की वजह से तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में कई शोज प्रभावित हुए।
खासतौर पर फिल्म के तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ वर्जन के शो समय पर नहीं चल पाए। हालांकि, हिंदी वर्जन के ज्यादातर शो शाम 5 बजे के बाद सुचारू रूप से शुरू हो गए थे। वहीं, तमिल और तेलुगु वर्जन के शो रात 9 बजे से चालू किए गए, जबकि मलयालम और कन्नड़ वर्जन को अगले दिन सुबह के लिए शिफ्ट कर दिया गया।
आदित्य धर ने धुरंधर 2 के शो कैंसिल पर फैंस से मांगी माफी
इस असुविधा को लेकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर फैंस से माफी मांगी। उन्होंने लिखा कि अगर किसी थिएटर में डब वर्जन उपलब्ध नहीं हो पाया है, तो दर्शक टिकट का रिफंड ले सकते हैं। साथ ही उन्होंने यह विकल्प भी दिया कि फैंस चाहें तो हिंदी वर्जन को सबटाइटल्स के साथ देख सकते हैं। फिल्म की टीम ने साफ कहा कि फैंस का प्यार उनके लिए सबसे ज्यादा मायने रखता है और वे इस परेशानी के लिए दिल से खेद जताते हैं।
Om 🙏
Book Your Tickets Now.
🔗- releases worldwide on 19 March, on Gudi Padwa, Ugadi, and Eid.Hindi | Telugu | Tamil | Kannada | Malayalam …
— Aditya Dhar (@AdityaDharFilms)
‘’ आधिकारिक तौर पर 19 मार्च 2026 को रिलीज हो रही है। यह एक हाई-ऑक्टेन एक्शन और स्पाई थ्रिलर फिल्म है, जिसे बड़े स्तर पर तैयार किया गया है। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन और सारा अर्जुन अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
क्या है फिल्म की कहानी
फिल्म की कहानी जसकिरत सिंह रंगी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका किरदार रणवीर सिंह निभा रहे हैं। पहले पार्ट में दुश्मनों को हराने के बाद वह अब एक खतरनाक आतंकवादी ‘हमजा अली मजारी’ बन जाता है, जिसे ‘शेर-ए-बलूच’ के नाम से जाना जाता है।
कहानी आगे बढ़ते हुए कराची के अंडरवर्ल्ड और उसके अतीत की परतों को खोलती है। इसमें आर माधवन का किरदार उसे इस मिशन के लिए तैयार करता है, जिससे कहानी और भी दिलचस्प बन जाती है।
फैंस की उम्मीदें बरकरार
हालांकि प्रिव्यू शो में आई रुकावट ने फैंस को थोड़ी निराश जरूर किया, लेकिन फिल्म को लेकर उनका उत्साह अब भी बरकरार है। अब सबकी नजरें 19 मार्च की रिलीज पर टिकी हैं, जब ‘धुरंधर: द रिवेंज’ बड़े पर्दे पर अपना असली धमाका करेगी।



