
Yogi Adityanath Viral Video: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में एक कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए एक बड़ा बयान दिया। अब इस बयान को लेकर बहस तेज हो गई है। कुछ लोग इसे सीएम योगी का हल्का तंज बोल रहे हैं तो कुछ लोग इसे बड़ा संकेत मान रहे हैं। अब इस बयान का वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी ज्यााद वायरल हो रहा है।
दरअसल, सीएम योगी ने कहा कि जब अगला चुनाव आएगा, तो गोरखपुर से सांसद रवि किशन की जगह कोई महिला दावेदार भी हो सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि लोग चाहते हैं कि अब उन्हें छुट्टी मिल जाए।
सीएम योगी का बयान हुआ वायरल
और रवि किशन के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर पहले भी वायरल हुए थे। उन वीडियो में सीएम योगी रवि किशन की चुटकी लेते हुए दिखाई देते हैं। जब सीएम योगी का यह नया वीडियो लोगों के सामने आया तब इस पर बहस तेज हो गई। वीडियो में सीएम योगी कहते हुए नजर आ रहे हैं कि हो सकता है कि आगामी चुनाव में रवि किशन की सीट पर महिला दावेदार हो।
CM योगी ने रवि किशन की मौज ले ली😂
CM योगी ने कहा- हो सकता है कि आगामी चुनाव में रवि किशन की सीट पर महिला दावेदार हे
लोग अब रवि किशन से छुटकारा चाहते हैं
— Priya singh (@priyarajputlive)
वीडियो में हंसते हुए दिखे योगी
दरअसल, ऐसा देखा गया है कि सीएम योगी आदित्यनाथ जब भी कुछ गंभीर बात करते हैं। तब उनके फेस पर गंभीरता साफ झलकती है लेकिन इस वीडियो में ऐसा नहीं है। सीएम हंसते हुए नजर आ रहे हैं। जिसकी वजह से इस वीडियो को लोग खूब इंजॉय कर रहे हैं। हालांकि, अब का टिकट कटेगा या नहीं यह तो 2029 में ही पता चलेगा।
बालिका छात्रावास का किया शिलान्यास
सीएम योगी आदित्यनाथ ने बालिका छात्रावास का शिलान्यास किया और साइबर फोरेंसिक लैब का उद्घाटन भी किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि 2017 के बाद से महिलाओं की रोजगार में भागीदारी तेजी से बढ़ी है। जानकारी के अनुसार, बनने वाले इस छात्रावास में भूतल के साथ तीन मंजिल होंगी। हर मंजिल पर 12 कमरे बनाए जाएंगे यानी कुल 48 कमरे होंगे। प्रत्येक कमरे में तीन छात्राओं के रहने की व्यवस्था की जाएगी। इस पूरी परियोजना पर करीब 13 करोड़ 66 लाख 80 हजार रुपये खर्च होंगे।



