Shravasti News: 21 जुलाई को सीताद्वार मंदिर पहुंचेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रशासन ने तेज की तैयारियां

Shravasti News: 21 जुलाई को सीताद्वार मंदिर पहुंचेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रशासन ने तेज की तैयारियां
Shravasti News: 21 जुलाई को सीताद्वार मंदिर पहुंचेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रशासन ने तेज की तैयारियां

श्रावस्ती। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार 21 जुलाई को श्रावस्ती जिले के इकौना विकास खंड स्थित सीताद्वार मंदिर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं और कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम टंडवा महंत स्थित सीताद्वार मंदिर परिसर में होने वाले कार्यक्रम के मद्देनजर प्रशासनिक अधिकारी लगातार स्थल का निरीक्षण कर रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था, मंच, आवागमन, पार्किंग और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की जा रही है ताकि कार्यक्रम सुचारु रूप से संपन्न हो सके।

मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए कार्यक्रम स्थल पर पंडाल निर्माण का कार्य भी शुरू कर दिया गया है। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। संबंधित विभागों के अधिकारी विभिन्न व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं और सभी तैयारियों को समय पर पूरा करने में जुटे हुए हैं।

प्रशासन का कहना है कि मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सभी आवश्यक इंतजाम किए जा रहे हैं। वहीं, स्थानीय लोगों में भी मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर उत्साह देखा जा रहा है और कार्यक्रम की तैयारियां लगातार जारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *