फेमस लाॅज में मिली युवती की लाश, मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

फेमस लाॅज में मिली युवती की लाश, मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
Featured Image

Dhamtari News: धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के एक लाॅज के अंदर कमरे में युवती की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर एफएसएल और पुलिस की टीम पहुंची। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। मृतिका की पहचान 22 वर्षीय युवती के रूप में की गई है।

जानिए पूरा मामला

ये पूरी घटना धमतरी जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र की है। सीजी 05 रेस्टोरेंट-लाॅज के कमरे में युवती की लाश मिली। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और एफएसएल की टीम पहुंची। शव की पहचान पिंकी मानिकपुर 22 वर्ष निवासी कवर्धा के रूप में की गई। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बताया जा रहा है कि युवती 24 सितंबर से लाॅज में ठहरी हुई थी। इसी बीच आज सुबह लाॅज के कमरे में युवती का शव मिला। युवती के मौत के पीछे का कारण क्या था और किन परिस्थितियों में उसकी जान गई। इसकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।

कर्मचारियों से भी पूछताछ

रेस्टोरेंट और लाॅज के कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा हैं कि युवती के साथ कोई और भी ठहरा तो नहीं था।

वहीँ, पुलिस ने घटना को लेकर मृतिका के परिजनों को जानकारी दी। घटना की सूचना मिलते ही युवती के परिजन धमतरी पहुंचे है। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा। फिलहाल मामले में पुलिस द्वारा जांच जारी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *