काल बनकर आई लॉरी: शॉपिंग मॉल जा रही दो महिलाओं की मौत, CCTV देख दहल उठेगा दिल

काल बनकर आई लॉरी: शॉपिंग मॉल जा रही दो महिलाओं की मौत, CCTV देख दहल उठेगा दिल
Featured Image

मैनचेरियल। तेलंगाना के मैनचेरियल जिले से एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। नासपुर गेट के पास तेज रफ्तार लॉरी और ऑटो की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतना जबरदस्त था कि, मौके पर ही दो महिला की मौत हो गई। कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

इस हादसे कासीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें दोनों वाहनों के बीच हुई भीषण टक्कर का पूरा घटना साफ-साफ देखा जा सकता है। सड़क पर एक लॉरी सामने से आ रही थी। इसी दौरान एक ऑटो अचानक लॉरी के रास्ते में आ गया। दोनों वाहनों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयावह थी कि, ऑटो में सवार लोगों को गंभीर चोटें आईं।

एक महिला शॉपिंग मॉल में करती थी काम
इस हादसे में दो महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान अट्ठिली सौंदर्या और चिंताकुंता लक्ष्मी के रूप में हुई है। वह दोनों मंदरामरी मंडल के गुडिपेली गांव की रहने वाली थी। एक महिला शॉपिंग मॉल में काम करती थी। सोमवार को ऑटो से मैनचेरियल जा रही थी। इसी दौरान नासपुर गेट के पास ऑटो और लॉरी की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में मौके पर उसकी मौत हो गई।

घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया
इस हादसे के बाद गुस्साए लोग मौके पर घटना स्थल पहुंचे और पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा हैं। इस हादसे में चार लोगों की घायल होने की जानकारी मिली है।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई जारी
वहीं इस हादसे का भी सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इस हादसे की असली वजह जानने की कोशिश कर रही है। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *