अयोध्या में मां सरयू की मर्यादा से खिलवाड़! नाव पर बीयर और मटन पार्टी, 3 आरोपी गिरफ्तार

अयोध्या में मां सरयू की मर्यादा से खिलवाड़! नाव पर बीयर और मटन पार्टी, 3 आरोपी गिरफ्तार

Ayodhya News: अयोध्या में आस्था की प्रतीक मां सरयू की पवित्र धारा के बीच नाव पर बीयर और मटन पार्टी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने आरोपी लवकुश निषाद, राजकुमार निषाद और जितेंद्र निषाद को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक अन्य आरोपी फरार है. वायरल वीडियो को गुप्तार घाट का बताया जा रहा, जहां प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु सरयू में स्नान और पूजाअर्चना के लिए पहुंचते हैं.

अयोध्या में मां सरयू की मर्यादा से खिलवाड़! नाव पर बीयर और मटन पार्टी, 3 आरोपी गिरफ्तार

नाव पर बीयर और मटन पार्टी का वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कुछ युवक नाव पर बैठकर बीयर और मटन पार्टी करते हुए दिखाई दे रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि वीडियो अयोध्या के कैंट थाना क्षेत्र स्थित गुप्तार घाट का है. वीडियो सामने आने के बाद श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिली. लोगों ने इसे धार्मिक आस्था और मां सरयू की मर्यादा के साथ खिलवाड़ बताया.

पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

मामले की जानकारी मिलते ही कैंट थाना पुलिस ने जांच शुरू की और वायरल वीडियो के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लवकुश निषाद, राजकुमार निषाद और जितेंद्र निषाद के रूप में हुई है. वहीं, इस मामले में शामिल एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है.

मुकदमा दर्ज, फरार आरोपी की तलाश जारी

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है. अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच की गई, जिसके बाद आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया. फरार आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की टीम लगातार दबिश दे रही है.

श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा है गुप्तार घाट

गुप्तार घाट अयोध्या के प्रमुख धार्मिक स्थलों में शामिल है, जहां रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां सरयू में स्नान कर पूजाअर्चना करते हैं. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। ऐसे पवित्र स्थल पर कथित तौर पर बीयर और मटन पार्टी का वीडियो सामने आने के बाद लोगों में आक्रोश है. पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक और धार्मिक स्थलों की गरिमा बनाए रखने के लिए कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल मामले की जांच जारी है और फरार आरोपी की तलाश की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *