अयोध्या: छुट्टी के दिन बुलाया, मोबाइल बंद… पेपर मिल में इंजीनियर की मौत पर सवाल, परिजन बोले बेटे के लैपटॉप से मैनेजर ने मेल किया था रेजिग्नेशन​

अयोध्या: छुट्टी के दिन बुलाया, मोबाइल बंद… पेपर मिल में इंजीनियर की मौत पर सवाल, परिजन बोले बेटे के लैपटॉप से मैनेजर ने मेल किया था रेजिग्नेशन​

Ayodhya Engineer Death Case: अयोध्या जिले में थाना कोतवाली के दर्शन नगर स्थित यश पेपर मिल में एक 26 वर्षीय इंजीनियर आशीष शिवहरे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला गहराता नजर आ रहा है. मृतक इंजीनियर के परिवारजन पुलिस पर हत्या को आत्महत्या बताने का गंभीर आरोप लगा रहे हैं. परिवारजनों का आरोप है की पुलिस हत्यारों को बचाने के लिए हत्या को आत्महत्या बता रही है.

हालांकि, मृतक के परिवारजनों के द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार, अयोध्या पुलिस ने यश पेपर मिल के एमडी वेद कृष्णा और मैनेजर अभिषेक सिंह समेत सात नामजद लोगों के खिलाफ गंभीर धराओं में केस दर्ज कर लिया है, लेकिन परिवारजनों के द्वारा दी गई तहरीर में यश पेपर मिल के कई कर्मचारियों पर बेटे से मारपीट, धमकी और पैसा वसूली का गंभीर आरोप लगाया गया है.

अयोध्या पहुंचने बेटे की मौत का पता चला

यही नहीं परिवारजनों ने तहरीर में यह भी लिखवाया है कि बेटे से बात होने के 1 घंटे बाद उसका मोबाइल फोन स्विच ऑफ हो गया और रात 11 बजे के करीब मृतक की मां के मोबाइल नंबर पर फोन आया कि आप लोग तुरंत अयोध्या आ जाइए. इसके बाद अयोध्या पहुंचने पर उन्हें पता चलता है कि उनके बेटे की मौत हो गई है.

मृतक के पिता ने पुलिस को लिखित रूप में मैं बताया है कि शनिवार को मेरे बेटे की छुट्टी रहती है, लेकिन शनिवार को उसे बुलाकर उसकी हत्या कर दी गई. उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि मेरे बेटे के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं. उसके जूते घटनास्थल से दूर मिले हैं और घटना वाली जगह पर सीसीटीवी कैमरे भी नहीं थे. यह पूरी घटना सुनियोजित तरीके से गई है.

बेटे के लैपटॉप से मैनेजर ने मेल किया रेजिग्नेशन

मृतक के पिता ने यश पेपर मिल के मैनेजर अभिषेक सिंह पर अपने बेटे से 300,000 लेने का भी आरोप लगाया है और और रुपये की मांग पर मानसिक रूप से दबाव बनाने की बात कही है. मृतक के पिता ने कहा है कि मेरे बेटे के लैपटॉप से अभिषेक सिंह ने यश पेपर मिल को मेरे बेटे का रेजिग्नेशन पत्र भी मेल कर दिया था. इन सब घटनाओं को लेकर जब मृतक की मां ने कंपनी के मैनेजर अभिषेक सिंह को फोन किया तो उसने उनकी मां के साथ भी फोन पर अभद्रता की और उनको अपमानित किया.

परिवारजनों का दावा है कि सभी घटनाक्रम की टेलिफोनिक वार्ता की रिकॉर्डिंग उनके पास मौजूद है. इस पूरी घटना में यश पेपर मिल के एमडी , वेद कृष्णा, मैनेजर अभिषेक सिंह, संदीप सिंह, देवेंद्र सिंह, अंकुर तिवारी, सत्येंद्र सिंह, अमृत और उनके साथियों पर BNS की धारा 191 , धारा 103 के साथ धारा 61 BNS के तहत इनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है.

अयोध्या कोतवाल पंकज सिंह ने क्या बताया?

मृतक आशीष शिवहरे बीते 4 वर्षों से अयोध्या के यश पेपर मिल मे केमिकल इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। मृतक उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के कस्बा ओरन थाना बिसंडा के निवासी थे. अयोध्या कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि इस मामले में अभी तक पुलिस ने किसी की गिरफ्तारी नहीं की है. उधर मृतक आशीष शिवहरे के परिवार ने सोमवार को उनका अंतिम संस्कार कर दिया.

मृतक के पिता का कहना है कि वह अपने बेटे के कातिलों को को कड़ी से कड़ी सजा दिलाएंगे. बता दें कि 26 सितंबर को यश पेपर मिल के केमिकल प्लांट में आशीष शिवहरे मृत अवस्था में पाए गए थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *