खाली प्लॉट की सफाई के दौरान मिली महिला की सड़ी-गली लाश, कपड़े पर मिले टैग से ऐसे कातिल तक पहुंची पुलिस​​

खाली प्लॉट की सफाई के दौरान मिली महिला की सड़ी-गली लाश, कपड़े पर मिले टैग से ऐसे कातिल तक पहुंची पुलिस​​
खाली प्लॉट की सफाई के दौरान मिली महिला की सड़ी-गली लाश, कपड़े पर मिले टैग से ऐसे कातिल तक पहुंची पुलिस​​

बेंगलुरु के संपीगेहल्ली में खाली जगहों की रूटीन सफाई अभियान के दौरान 28 साल की एक महिला का शव बरामद हुआ है. बताया जाता है कि महिला की कथित तौर पर उसके पति ने हत्या कर दी थी और शव को खाली जगह पर फेंक दिया था. आरोपी 32 साल का सागर चंद्र रावत मूल रूप से बिहार का रहने वाला है. पुलिस ने उसे अपनी पत्नी 28 साल की अनुसूया बेहरा की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है.

बताया जाता है कि दोनों ने रिलेशनशिप के बाद शादी की थी और कुछ महीने पहले ही बेंगलुरु आए थे. रावत एक होटल में काम करता है, जबकि अनुसूया एक कपड़ों की दुकान में काम करती थी.

पुलिस के मुताबिक, पैसों के मामलों को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था. 11 अगस्त को एक और झगड़े के बाद, रावत ने कथित तौर पर अनुसूया के साथ मारपीट की और गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी.

तीन दिन तक शव के साथ रहा

हत्या के बाद, रावत अपनी पत्नी के शव को तीन दिन तक घर पर ही रखा. इसके बाद उसने शव को बिस्तर की चादर में लपेटा और संपीगेहल्ली इलाके में एक खाली जगह पर फेंक दिया.

पुलिस को शक है कि आरोपी बाद में कई दिनों तक उस जगह पर यह देखने जाता रहा कि कहीं किसी को लाश तो नहीं मिल गई.

हत्या के करीब 20 दिन बाद, जब खाली पड़ी उस जगह की सफाई हो रही थी, तब सड़ी-गली लाश मिली. बताया जाता है कि तब तक आवारा कुत्तों ने लाश के कुछ हिस्सों को खींचकर तितर-बितर कर दिया था.

कपड़े के टैग से मिला अहम सुराग

लाश पर मिला कपड़े का एक टैग जांच में बहुत अहम साबित हुआ. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। पुलिस ने पता लगाया कि वह कपड़ा किस मॉल से खरीदा गया था और उन्हें ऐसी जानकारी मिली, जिससे अनसूया की पहचान करने में मदद मिली.

जांच करने वालों को पता चला कि उसका पति अभी भी होटल में रोज की तरह काम पर जा रहा था. होटल में पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे.

इसके बाद रावत को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान उसने हत्या की बात कबूल कर ली.

संपिगेहल्ली पुलिस ने लाश मिलने के एक हफ़्ते के अंदर ही आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

स्थानीय लोगों ने बताया कि लाश तब मिली जब सिविक अथॉरिटीज़ की ओर से खाली प्लॉटों की सफाई अभियान के तहत मिले निर्देशों के बाद मज़दूरों ने उस खाली जगह की सफाई शुरू की.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *