UK Visa 2026: भारतीयों के पास बिना जॉब ऑफर ब्रिटेन में 2 साल रहने का मौका, 21 जुलाई से शुरू होगा YPS Visa बैलट

UK Visa 2026: भारतीयों के पास बिना जॉब ऑफर ब्रिटेन में 2 साल रहने का मौका, 21 जुलाई से शुरू होगा YPS Visa बैलट
UK Visa 2026: भारतीयों के पास बिना जॉब ऑफर ब्रिटेन में 2 साल रहने का मौका, 21 जुलाई से शुरू होगा YPS Visa बैलट

नई दिल्ली: ब्रिटेन में करियर और बेहतर अवसरों की तलाश कर रहे भारतीय युवाओं के लिए अच्छी खबर है। ब्रिटिश सरकार ने इंडिया यंग प्रोफेशनल्स स्कीम के तहत वर्ष 2026 के दूसरे और अंतिम बैलट की घोषणा कर दी है। इस योजना के जरिए चयनित भारतीय नागरिकों को बिना किसी जॉब ऑफर या स्पॉन्सरशिप के दो साल तक यूनाइटेड किंगडम में रहने, काम करने और पढ़ाई करने का अवसर मिलेगा।

इस योजना के लिए 21 जुलाई 2026 से ऑनलाइन बैलट रजिस्ट्रेशन शुरू होगा, जो 23 जुलाई 2026 तक जारी रहेगा। रजिस्ट्रेशन के बाद लॉटरी सिस्टम के जरिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा और सफल आवेदकों को ईमेल के माध्यम से सूचना दी जाएगी।

क्या है इंडिया यंग प्रोफेशनल्स स्कीम ?

इंडिया यंग प्रोफेशनल्स स्कीम भारत और ब्रिटेन के बीच हुए द्विपक्षीय समझौते का हिस्सा है। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। इसके तहत योग्य भारतीय युवाओं को बिना पहले से नौकरी मिलने की शर्त के 24 महीने तक यूके में रहने, नौकरी करने या पढ़ाई करने की अनुमति दी जाती है। यह स्कीम पारंपरिक स्किल्ड वर्कर वीजा से अलग है, क्योंकि इसमें आवेदन के समय जॉब ऑफर जरूरी नहीं होता।

बैलट रजिस्ट्रेशन की अहम तारीखें
  • रजिस्ट्रेशन शुरू: 21 जुलाई 2026
  • अंतिम तिथि: 23 जुलाई 2026
  • रजिस्ट्रेशन शुल्क: पूरी तरह निशुल्क
  • चयन प्रक्रिया: ऑनलाइन बैलट
कौन कर सकता है आवेदन?

YPS Visa के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को निम्नलिखित पात्रता शर्तें पूरी करनी होंगी—

  • भारतीय नागरिक होना अनिवार्य।
  • आयु 18 से 30 वर्ष के बीच हो।
  • निर्धारित शैक्षणिक योग्यता हो।
  • कम से कम 2,530 पाउंड की व्यक्तिगत बचत हो।
  • आवेदन के समय वैध पासपोर्ट और आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध हों।
रजिस्ट्रेशन के दौरान किन दस्तावेजों की होगी जरूरत?
  • पूरा नाम
  • जन्म तिथि
  • पासपोर्ट विवरण
  • पासपोर्ट की स्कैन कॉपी
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
वीजा शुल्क कितना देना होगा?

बैलट में शामिल होने के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा। हालांकि चयन होने पर—

  • वीजा आवेदन शुल्क: 340 पाउंड
  • इमिग्रेशन हेल्थ सरचार्ज का अलग से भुगतान करना होगा।
  • चयन के बाद आवेदन और बायोमेट्रिक प्रक्रिया पूरी करने के लिए 90 दिन का समय मिलेगा।
कितने भारतीयों को मिलेगा मौका?

ब्रिटिश सरकार इस योजना के तहत कुल 3,000 भारतीय युवाओं को वीजा देगी। इनमें से अधिकांश वीजा फरवरी 2026 में आयोजित पहले बैलट के जरिए आवंटित किए जा चुके हैं। जुलाई का बैलट शेष सीटों के लिए आयोजित किया जा रहा है।

युवाओं के लिए क्यों खास है यह योजना?

YPS वीजा मिलने के बाद उम्मीदवार—

  • किसी भी यूके नियोक्ता के साथ नौकरी कर सकते हैं।
  • स्वयं का व्यवसाय शुरू कर सकते हैं।
  • उच्च शिक्षा या अन्य कोर्स कर सकते हैं।
  • दो वर्षों तक ब्रिटेन में वैध रूप से रह सकते हैं।

इसके साथ ही भारतयूके समझौते के तहत ब्रिटिश नागरिकों को भी भारत में रोजगार के लिए विशेष वीजा सुविधा उपलब्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *