महिला को ‘CM कोटे से IAS बनवाने’ का लालच देने वाला नेता गिरफ्तार, कहा था- खूबसूरत हो, आपकी सीरत… चैट हुई थी वायरल​​

महिला को ‘CM कोटे से IAS बनवाने’ का लालच देने वाला नेता गिरफ्तार, कहा था- खूबसूरत हो, आपकी सीरत… चैट हुई थी वायरल​​

SP leader Rajan Rizvi Arrested: मथुरा l उत्तरप्रदेश के मथुरा में पुलिस ने महिला बैंक कर्मी को सीएम कोटे से आईएएस बनवाने का लालच देने वाले समाजवादी पार्टी के अल्पसंख्यक महासभा के पूर्व प्रदेश महासचिव राजन रिजवी को गिरफ्तार कर लिया है. वो अलीगढ़ में रिश्तेदार के घर छिपा हुआ था.

पूरा मामला मामला कोतवाली थाना इलाके का है. बैंककर्मी महिला ने समाजवादी पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव राजन अहमद रिजवी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायतकर्ता महिला ने मोबाइल नंबर हासिल कर आपत्तिजनक संदेश भेजने और धमकी देने समेत कई गंभीर आरोप लगाए हैं.

रिश्तेदार के घर छिपे हुए थे सपा नेता

16 सितंबर को केस दर्ज होने के बाद से ही वो फरार थे. पुलिस की कई टीम सपा नेता की तलाश में दबिश दे रही थी. फिर भी कुछ पता नहीं चल रहा था. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। इसी बीच पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि राजन अहमद रिजवी अलीगढ़ में रिश्तेदार के घर में छिपा हुआ था.

जिसके बाद मथुरा पुलिस ने रविवार को छापा मारा और गिरफ्तार कर मथुरा लाया गया. फिलहाल पुलिस राजन रिजवी से पूछताछ कर रही है. जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.

समाजवादी पार्टी के नेता ने महिला बैंककर्मी को किया मैसेज

शिकायत के अनुसार, मथुरा के स्टेट बैंक चौराहे के पास स्थित कैनरा बैंक में काम करती हैं. उनका पति वन विभाग में कार्यरत है. राजन रिजवी उनके बैंक में आते थे. वह हमेशा लगातार उन्हें देखने और उनके आसपास रहने की कोशिश करते थे. इतना ही नहीं नेता ने किसी तरह से उनका निजी मोबाइल नंबर निकलवा लिया और मैसेज करने लगे.

CM कोटे से आईएएस बनवाने का दिया लालच

राजन रिजवी बार बार मैसेज करता था. उन्हें मैसेज किया कि सपा की सरकार बनने पर CM कोटे से आईएएस बनवा देंगे. वह महिला के परिवार के वाहन, कुक और ड्राइवर के बारे में जानकारी निकालने लगा. इतना ही नहीं महिला ने जब उससे बात करने को इंकार किया तो उसने धमकी देकर कहा था- “मैं CDR निकलवाता हूं.” जिससे डर कर उसने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी.

नेता ने क्या मैसेज किया था?

समाजवादी पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव राजन रिजवी ने लिखा, “पायल मैडम नमस्ते, मेरे शब्दों से आपका दिल हर्ट हुआ है तो आप से मैं माफी मांगता हूं. वैसे मैंने कोई बात आपसे ऐसी नहीं कही जो मर्यादा के खिलाफ हो. मैं आपकी बहुत इज्जत करता हूँ. आप एक एक्सट्रा औरा वाली महिला हैं. खूबसूरत होने के साथ आपकी सीरत बहुत अच्छी है. अपने काम में माहिर यानी आप कम्पलीट वीमेन है. मुझे आपकी पर्सनल्टी पर ये आपकी जॉब अच्छी नहीं लगती. अगर भविष्य में कुछ राजनीति में आगे जाता हूँ और सपा की सरकार बनती है तो मैं आपको चीफ मिनिस्टर कोटे से डेपुटेशन के आधार पर आईएएस बनवाने की कोशिश करूंगा. उम्मीद करता हूँ आप मेरे प्रति दिल में पॉजिटिव वाइब्स रखोगी. एवम मुझे ब्लेस्सिंग्स दोगी.

राजन रिजवी को पार्टी से निकाला गया

चैट वायरल होने और मामला सामने के बाद समाजवादी पार्टी ने उन्हें निष्कासित कर दिया था. राजन रिजवी सपा अल्‍पसंख्‍यक सभा के प्रदेश सचिव हैं. साथ ही अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश महासचिव रह चुके हैं. वहीँ, हिंदू महासभा ने पुलिस महानिदेशक से शिकायत की थे. उन्होंने हिंदू महिला से कथित व्यक्तिगत संबंध बनाने के लिए प्रलोभन देने के आरोप लगाए गए थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *