प्रेम प्रसंग से नाराज परिजनों ने निकाली जिंदा बेटी की ‘शव यात्रा’, तेरहवीं की भी तैयारी​​

प्रेम प्रसंग से नाराज परिजनों ने निकाली जिंदा बेटी की ‘शव यात्रा’, तेरहवीं की भी तैयारी​​
Featured Image

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से एक ऐसा हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी फैला दी है। जेठवारा थाना क्षेत्र के एक गांव में परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर दूसरी बिरादरी के युवक से प्रेम संबंध रखने और उसी के साथ रहने की जिद पर अड़ी एक युवती से परिजनों ने इसकदर नाता तोड़ा कि उसकी जिंदा रहते हुए ‘शव यात्रा’ तक निकाल डाली। इस अजीबोगरीब और मार्मिक घटना ने पूरे क्षेत्र में कौतूहल का विषय बना दिया है।

क्या है पूरा मामला

मिली जानकारी के मुताबिक गांव की एक युवती का काफी समय से दूसरी बिरादरी के एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बात की भनक परिजनों को तब लगी, जब अचानक एक दिन युवती घर से लापता हो गई। काफी तलाश करने के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला तो किसी अनहोनी की आशंका से सहमे परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराकर उसकी बरामदगी की गुहार लगाई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मामले की जांच शुरू की और कुछ ही दिनों में युवती को सकुशल बरामद कर लिया। इस दौरान वह गांव के ही अपने प्रेमी के साथ मिली।

थाने में हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा

पुलिस जब दोनों पक्षों को थाने लेकर आई तो वहां खुलकर सच्चाई सामने आ गई। पुलिस और परिजनों के सामने युवती ने पूरी बेबाकी से अपना फैसला सुनाते हुए कहा कि वह बालिग है और अपनी मर्जी से उसी युवक के साथ रहना चाहती है। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। उसने साफ कर दिया कि वह अपनी पूरी जिंदगी उसी प्रेमी के साथ बिताएगी। बेटी के इस दो टूक फैसले को सुनते ही परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। समाज में ‘लोक-लाज’ और दूसरी बिरादरी में शादी होने के सामाजिक डर से आहत परिवार ने थाने में ही उससे हमेशा-हमेशा के लिए सभी रिश्ते तोड़ने का ऐलान कर दिया।

जिंदा बेटी का पुतला फूंका, अब तेरहवीं की तैयारी

घर लौटने के बाद परिवार का गुस्सा और समाज का दबाव इस कदर हावी हुआ कि उन्होंने मृत मानकर युवती का प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार करने का फैसला किया। परिजनों ने गांव में ही जिंदा बेटी की ‘शव यात्रा’ निकाली, चिता पर उसकी फोटो रखकर पुतला फूंका और अब पूरे रीति-रिवाज के साथ उसकी ‘तेरहवीं’ की तैयारी में जुट गए हैं। इस घटना ने एक बार फिर समाज में प्रतिष्ठा और परिवार की जिद के बीच सुलगते अंतर्द्वंद्व को सतह पर ला दिया है। फिलहाल, यह मामला पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *