Gold Price Crash Today: सोना 3,200 सस्ता, 1.47 लाख पर रुका, अचानक क्यों आई इतनी गिरावट, जानें अब क्या रह गया है गोल्ड का भाव​​

Gold Price Crash Today: सोना 3,200 सस्ता, 1.47 लाख पर रुका, अचानक क्यों आई इतनी गिरावट, जानें अब क्या रह गया है गोल्ड का भाव​​
Featured Image

Gold Price Crash Today: आज सोने की कीमत में एक भारी गिरावट देखने के मिली है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अचानक गोल्ड-सिल्वर क्रैश हो गया. अगर आप सोने में निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं तो ऐसे में आज के भाव और सोने में आई गिरावट के बारे में जान लेना चाहिए. सोने के मुकाबले चांदी में ज्यादा गिरावट देखी जा रही है. माना जा रहा है कि सोने का भाव करीब 3200 रुपये कम हुआ है. वहीं, चांदी का भाव एक ही दिन में करीब 6,000 रुपये टूट गया.

देखने वाली बात यह है कि आखिर इतनी जल्दी और अचानक सोने के भाव में ऐसी गिरावट क्यों आई है. वहीं, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर अक्टूबर डिलीवरी वाला सोना 2.25 फीसदी टूट गया और 3473 रुपए गिरकर 1,47,408 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा.

कितना हो गया है सोने का भाव?

बात करें अगर सोने के भाव की तो 5 अक्टूबर 2026 का एमसीएक्स गोल्ड फ्यूचर 1,48,230 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था. इसमें 3200 रुपये की गिरावट आई. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज सुबह दिन के कारोबार में सोना 1,47,667 रुपये तक आकर रह गया. जबकि देखा जाए तो इसके 1,50,100 रुपये के लेवल को भी छुआ. इंडियन बुलियन एसोसिएशन (IBA) के आंकड़ों के मुताबिक, सोमवार को 24 कैरेट सोना 1,48,910 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,36,501 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा.

बड़े शहरों में क्या हैं आज के सोने का भाव?

सोने के भाव में हुए बदलाव के चलते बड़े शहरों में आंकड़े अलग-अलग हो चुके हैं. राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,48,320 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,35,960 रुपये है. मुंबई की बात करें तो यहां 24 कैरेट सोना 1,48,580 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,36,198 रुपये प्रति 10 ग्राम है. इसके अलावा बेंगलुरु में 24 कैरेट सोना 1,48,700 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,36,308 रुपये है और कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,48,380 रुपये और 22 कैरेट सोना1,36,015 रुपये के भाव में मिलेगा. वहीं, बात करें अगक चेन्नई में सोने के भाव की तो यहां 24 कैरेट सोना 1,49,070 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,36,648 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं.

ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *