45 लाख का दहेज, 10 तोला सोना नहीं भर सका लोभियों का पेट, पुणे में दहेज की हवस ने ली 24 वर्षीय मासूम IT इंजीनियर की जान, शादी के महज 120 दिन और खौफनाक अंत​

45 लाख का दहेज, 10 तोला सोना नहीं भर सका लोभियों का पेट, पुणे में दहेज की हवस ने ली 24 वर्षीय मासूम IT इंजीनियर की जान, शादी के महज 120 दिन और खौफनाक अंत​

हाथों की मेहंदी का रंग अभी पूरी तरह छूटा भी नहीं था, आँखों में बुने अनगिनत सपनों की रोशनी अभी धुंधली भी नहीं पड़ी थी कि दहेज के भूखे दरिंदों ने एक हंसतीखेलती मासूम जिंदगी को घुटघुट कर मरने पर मजबूर कर दिया। शादी के महज चार महीने सिर्फ 120 दिन और उस दर्द का खौफनाक अंत एक बंद कमरे में छत से लटकती लाश के रूप में हुआ। 24 साल की मासूम IT इंजीनियर वैष्णवी गिसरे ने जब अपने ही घर के पंखे से गले में फंदा लगाया होगा, तो उस एक पल में उसके बाप की जिंदगी भर की कमाई, उसकी लाडप्यार से पाली गई बेटी का वजूद और एक हंसतेखेलते परिवार की सारी खुशियां एक झटके में उजड़ गईं। 45 लाख रुपये का भव्य मंडप और 10 तोले सोने की चमक भी उन दहेज लोभियों की हवस की आग को बुझा न सकी, और आखिरकार लालच की इस बेदर्दी बलि में एक और पढ़ीलिखी बेटी की सांसें हमेशाहमेशा के लिए खामोश हो गईं। मृतका की पहचान वैष्णवी ओंकार गिसरे के रूप में हुई है, जो पुणे के वडाचीवाड़ी इलाके की एक पॉश रेजिडेंशियल सोसाइटी में अपने पति के साथ रह रही थी।

महिला के मातापिता ने बताया कि उन्होंने शादी में 45 लाख रुपये खर्च किए और 116.64 ग्राम सोना दिया, लेकिन उसके पति और ससुराल वाले कथित तौर पर कार खरीदने के लिए और 5 लाख रुपये की मांग करते रहे और इस मांग को लेकर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान करते रहे।

मृतक महिला की पहचान वैष्णवी ओंकार गिसरे के तौर पर हुई है, जो पुणे के वडाचीवाड़ी इलाके की एक रेजिडेंशियल सोसाइटी में अपने पति के साथ रहती थी। उसकी मौत के बाद, पुरंदर तालुका के रहने वाले उसके पिता प्रवीण रघुनाथ जरंडे ने पुलिस से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत के अनुसार, वैष्णवी की शादी इस साल 9 मई को ओंकार संजय गिसरे से हुई थी। उसके परिवार का दावा है कि उन्होंने शादी में लगभग 45 लाख रुपये खर्च किए और तोहफ़े के तौर पर 10 तोला सोना दिया।

लेकिन परिवार का आरोप है कि शादी के बाद हालात बदल गए। शिकायत में कहा गया है कि वैष्णवी से बारबार कहा जाता था कि वह कार खरीदने में मदद के लिए अपने मातापिता से 5 लाख रुपये लाए। उसके परिवार ने आरोप लगाया है कि इस मांग को लेकर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से भी परेशान किया जाता था।

पुलिस ने बताया कि वैष्णवी ने गुरुवार रात अपने घर पर छत के पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। पिता की शिकायत के बाद, पुलिस ने उसके पति, ससुर संजय महादेव गिसरे और सास रूपाली संजय गिसरे के ख़िलाफ़ मामला दर्ज किया है। उन पर दहेज निषेध अधिनियम की संबंधित धाराओं और आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच चल रही है।

Read only on Prabhasakshi 

ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *