Rampur Jauhar University : अखिलेश यादव बोले जौहर यूनिवर्सिटी को बचाए सरकार, छात्रों के भविष्य से न करे खिलवाड़

Rampur Jauhar University : अखिलेश यादव बोले जौहर यूनिवर्सिटी को बचाए सरकार, छात्रों के भविष्य से न करे खिलवाड़
Rampur Jauhar University : अखिलेश यादव बोले जौहर यूनिवर्सिटी को बचाए सरकार, छात्रों के भविष्य से न करे खिलवाड़

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रामपुर स्थित मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय को बचाने के लिए चल रही छात्रों और अभिभावकों की मुहिम में समाजवादी पार्टी पूरी मजबूती के साथ खड़ी है। सरकार को राजनीतिक प्रतिशोध छोड़कर विद्यार्थियों के भविष्य को प्राथमिकता देनी चाहिए।

‘कमियां दूर करें, लेकिन विश्वविद्यालय बंद न होने दें’

अखिलेश यादव ने कहा कि यदि विश्वविद्यालय से जुड़ी कोई प्रशासनिक या कागजी खामी है तो उसे नियमानुसार दूर कराया जाए, लेकिन हजारों छात्रों की पढ़ाई और भविष्य को संकट में डालना किसी भी तरह उचित नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार राजनीतिक दुर्भावना के चलते इस शिक्षा संस्थान को निशाना बना रही है।

‘शिक्षा संस्थान किसी एक वर्ग का नहीं होता’

सपा प्रमुख ने कहा कि कोई भी विश्वविद्यालय किसी एक व्यक्ति या वर्ग का नहीं, बल्कि पूरे समाज के विद्यार्थियों का होता है। यहां आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चे भी पढ़ाई करते हैं, जिनके लिए महंगे निजी संस्थानों या विदेशों में शिक्षा हासिल करना आसान नहीं होता। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को ऐसा समाधान निकालना चाहिए, जिससे विश्वविद्यालय भी सुरक्षित रहे और छात्रों की पढ़ाई भी प्रभावित न हो।

भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार शिक्षा और रोजगार जैसे अहम मुद्दों से जनता का ध्यान हटाने के लिए ऐसे विवाद खड़े कर रही है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी छात्रों के हितों और शिक्षा संस्थानों की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष जारी रखेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *