​​मुंबई में हरिद्वार की युवती से दुष्कर्म, शूट के बहाने ले जाकर ब्लैकमेल, जीरो एफआईआर दर्ज

​​मुंबई में हरिद्वार की युवती से दुष्कर्म, शूट के बहाने ले जाकर ब्लैकमेल, जीरो एफआईआर दर्ज
Featured Image

हरिद्वार: मुंबई में सिनेमेटोग्राफी डिप्लोमा करने गई हरिद्वार की एक युवती ने फिल्म एकेडमी के संचालक और उसकी पत्नी पर दुष्कर्म, शोषण, ब्लैकमेलिंग, मारपीट और धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं. शिकायत के आधार पर नगर कोतवाली पुलिस ने जीरो एफआईआर मुंबई भेज दी है. युवती के अनुसार, उसने अप्रैल 2018 में मुंबई डिजिटल फिल्म्स एकेडमी (गोरेगांव ईस्ट) में एक वर्षीय सिनेमेटोग्राफी डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश लिया था और 1.50 लाख रुपए फीस जमा की थी.

शिकायत में आरोप है कि एकेडमी संचालक संजीव मोहापात्रा ने कैमरा शूटिंग के बहाने उसे अपने साथ ले जाकर दुष्कर्म किया तथा फोटो-वीडियो बना लिए. इसके बाद इनके जरिए बार-बार ब्लैकमेल कर शोषण किया गया. आरोप है कि संजीव की पत्नी रश्मि मोहापात्रा भी पति का साथ देती रहीं.

डिप्लोमा की फीस वापस मांगने पर दोनों ने गाली-गलौज और मारपीट की तथा प्रमाणपत्र नहीं दिया. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। युवती से 21 लाख रुपए की मांग कर परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी भी दी गई. परेशान होकर युवती हरिद्वार लौट आई और नगर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई. एसएचओ कुंदन सिंह राणा ने बताया कि शिकायत के आधार पर जीरो एफआईआर मुंबई पुलिस को भेज दी गई है. मामला जांच के अधीन है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *