WPL 2027 से पहले मचा बड़ा उलटफेर, आरसीबी ने चौंकाया… इन दिग्गजों पर गिरी गाज, देखें पूरी लिस्ट​

WPL 2027 से पहले मचा बड़ा उलटफेर, आरसीबी ने चौंकाया… इन दिग्गजों पर गिरी गाज, देखें पूरी लिस्ट​

महिला प्रीमियर लीग 2027 के लिए पांचों फ्रेंचाइजियों ने अपनी रिटेंशन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। इस बार कुल 63 खिलाड़ियों को टीमों ने बरकरार रखा है, जबकि कई बड़े नामों को रिलीज कर दिया गया है। सबसे ज्यादा चर्चा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के फैसले की हो रही है, जिसने खिताबी टीम का हिस्सा रहीं ग्रेस हैरिस और लिंसी स्मिथ को रिलीज कर दिया। वहीं एलिस पेरी की वापसी ने टीम के समीकरण को और दिलचस्प बना दिया है।

आरसीबी ने लिया ऐसा फैसला, जिसे देखकर हर कोई रह गया हैरान

आरसीबी ने कुल 13 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। इनमें स्मृति मंधाना , ऋचा घोष , श्रेयंका पाटिल , पूजा वस्त्राकर और राधा यादव जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं।

लेकिन टीम ने ग्रेस हैरिस, लिंसी स्मिथ, डी हेमलता और गौतमी नाइक को रिलीज कर दिया। खास बात यह है कि एलिस पेरी अगले सीजन के लिए उपलब्ध हैं और उन्हें टीम ने रिटेन किया है। आरसीबी के पास अब नीलामी में पांच स्लॉट भरने के लिए बचे हैं।

मुंबई और दिल्ली ने भी किए बड़े बदलाव

मुंबई इंडियंस ने 11 खिलाड़ियों को बरकरार रखा है। कप्तान हरमनप्रीत कौर , अमेलिया केर , हेली मैथ्यूज और नताली स्काइवरब्रंट टीम के साथ बनी हुई हैं। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। हालांकि जी कमालिनी , साइका इशाक समेत छह खिलाड़ियों को रिलीज किया गया है।

दिल्ली कैपिटल्स ने 13 खिलाड़ियों को रिटेन किया, जिसमें जेमिमा रोड्रिग्स , शेफाली वर्मा , लॉरा वोलवार्ट और मारिजेन कैप शामिल हैं। वहीं लिजेल ली , स्नेह राणा और अलाना किंग रिलीज खिलाड़ियों में हैं।

यूपी ने सबसे ज्यादा खिलाड़ी छोड़े, गुजरात ने बचाई अपनी टीम

यूपी वॉरियर्स ने सबसे ज्यादा नौ खिलाड़ियों को रिलीज किया है। इनमें दींद्रा डॉटिन , किरण नवगिरे , श्वेता सहरावत और च्लोए ट्रायन जैसे नाम शामिल हैं। टीम ने 11 खिलाड़ियों को रिटेन किया है और उसके पास नीलामी के लिए 3.65 करोड़ रुपये का सबसे बड़ा पर्स है।

गुजरात जायंट्स ने सबसे ज्यादा 15 खिलाड़ियों को रिटेन किया है और सिर्फ चार खिलाड़ियों को रिलीज किया। डब्ल्यूपीएल 2027 की नीलामी 28 अक्टूबर को कोच्चि में होगी, जहां कुल 27 स्लॉट उपलब्ध होंगे। नया सीजन 14 जनवरी से 7 फरवरी 2027 तक खेला जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *