​​सुबह मां से की बात, कुछ घंटे बाद खून से लथपथ बिस्तर पर मिली एक्ट्रेस; शरीर पर 7 चोटें और गोद में था प्रेमी का सिर, सुसाइड नोट से मचा हड़कंप!

​​सुबह मां से की बात, कुछ घंटे बाद खून से लथपथ बिस्तर पर मिली एक्ट्रेस; शरीर पर 7 चोटें और गोद में था प्रेमी का सिर, सुसाइड नोट से मचा हड़कंप!
Featured Image

Telugu Actress Bhargavi Murder: सिनेमा जगत की चकाचौंध और सफलता के पीछे कई बार ऐसे दर्दनाक और खौफनाक सच छिपे होते हैं, जो किसी की भी रूह कंपा दें. तेलुगु सिनेमा और टेलीविजन इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाली उभरती हुई अभिनेत्री भार्गवी (Actress Bhargavi) की मौत की कहानी कुछ ऐसी ही सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली है. 16 दिसंबर 2008 की सुबह जब पूरी फिल्म इंडस्ट्री और उनके फैंस अपने दिन की शुरुआत कर रहे थे, तब हैदराबाद के बंजारा हिल्स स्थित उनके फ्लैट से आई एक खबर ने सबको सन्न कर दिया.

भार्गवी अपने बिस्तर पर खून से लथपथ मृत पाई गईं, उनके शरीर पर चाकू के 7 गहरे घाव थे, जबकि उनके साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाला प्रवीण उर्फ ‘बुज्जी’ कुमार उसी बिस्तर पर उनका सिर अपनी गोद में रखे मृत अवस्था में मिला था. शुरुआती दौर में इसे एक डबल सुसाइड बताया जा रहा था, लेकिन पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने इस खौफनाक कांड से जो पर्दा उठाया, उसने साबित कर दिया कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि एकतरफा जूनून और शक में की गई बेरहमी से हत्या थी.

सुबह मां से हुई थी बात, कुछ घंटे बाद कमरे में मिला शव

घटना वाले दिन 16 दिसंबर 2008 को सुबह-सुबह भार्गवी अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए तैयार हो रही थीं. उन्होंने सुबह करीब 4 बजे अपनी मां से फोन पर बात की और उसके बाद सुबह 6 बजे अपनी फिल्म ‘हॉलिडेज’ (Holidays) के प्रोड्यूसर से भी बातचीत की. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुबह करीब 6:30 बजे वह नीचे आकर अपने ड्राइवर रमेश से मिलीं और फिर कुछ भूले हुए गहने लेने दोबारा ऊपर फ्लैट में चली गईं.

इसके बाद जो हुआ, वह किसी भयानक सपने जैसा था. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। कुछ समय बाद जब लोग या क्रू मेंबर वहां पहुंचे, तो कमरे का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए. भार्गवी का खून से सना शव बिस्तर पर पड़ा था, जिन्हें चाकुओं से गोदकर मौत के घाट उतारा गया था, और पास ही प्रवीण कुमार साइनाइड (Cyanide) जहर खाने की वजह से मृत पड़ा था.

ऑर्केस्ट्रा डांसर से रातों-रात बनी स्टार

भार्गवी का फिल्मी सफर काफी संघर्ष और मेहनत से भरा था. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी से की थी और उससे पहले वह नेल्लोर में ‘साई बाबा ऑर्केस्ट्रा’ (Sai Baba Orchestra) में एक डांसर के रूप में परफॉर्म करती थीं. प्रवीण इसी ऑर्केस्ट्रा का हेड था, और माना जाता है कि दोनों की पहली मुलाकात यहीं हुई थी.

इसके बाद भार्गवी अपने सपनों को पंख देने हैदराबाद आ गईं. उन्होंने ‘देवदासु’ फिल्म से छोटी शुरुआत की, ‘आटा’ और ‘मां ऊरी वंता’ जैसे टीवी शो में एंकरिंग की, और फिर सुपरहिट फिल्म ‘अष्टा चम्भा’ (Ashta Chamma) में वरलक्ष्मी के शानदार किरदार से रातों-रात स्टार बन गईं. इस सफलता के बाद उनके पास कई फिल्मों के ऑफर्स आ रहे थे और वह अपनी जिंदगी के एक सुनहरे दौर से गुजर रही थीं, लेकिन उनकी यह सफलता और चमक-दमक किसी की बुरी नजर का शिकार हो गई.

सुसाइड नोट का झूठ और पुलिस का पर्दाफाश

घटनास्थल से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला था, जिसके बारे में कहा गया कि उसे प्रवीण ने लिखा था. उस नोट में लिखा था, ‘हमने आत्महत्या करने का फैसला किया है क्योंकि उसकी मां हमें मिलने नहीं दे रही है.’ नोट में यह भी दावा किया गया था कि उसने 2006 में भार्गवी से शादी की थी और सफलता मिलने के बाद भार्गवी उसे नजरअंदाज करने लगी थी, इसलिए उसने यह कदम उठाया.

हालांकि, भार्गवी के माता-पिता ने इन सभी दावों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि उनकी कभी कोई शादी नहीं हुई थी. गांधी अस्पताल की ऑटोप्सी (Post-mortem) रिपोर्ट से साफ हुआ कि भार्गवी के दिल और शरीर पर कई वार किए गए थे, जिससे उनकी मौत हुई थी, जबकि प्रवीण ने जहर खाकर अपनी जान दी थी. पुलिस की जांच में यह साबित हो गया कि प्रवीण ने सुसाइड नोट में झूठी बातें लिखी थीं ताकि वह अपने गुनाह को छुपा सके.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *